Anekarthi Shabd- अनेकार्थी शब्द किसे कहते हैं ? उदाहरण In Hindi

स्वागत है आपका आपके अपने पसंदीदा एजुकेशन प्लेटफार्म पर आज हम इस अध्याय में हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण टॉपिक Anekarthi Shabd- अनेकार्थी शब्द किसे कहते हैं ? उदाहरण In Hindi के विषय में पढ़ेंगे। तथा जानेंगे की किस प्रकार से यह टॉपिक हमारी तैयारी को और अधिक अच्छी कर सकते हैं ।

Anekarthi Shabd- अनेकार्थी शब्द किसे कहते हैं ? उदाहरण In Hindi

अनेकार्थी शब्द का अर्थ

एकाधिक अर्थ हैं। अथवा एक से अधिक अर्थ देने वाला

अनेकार्थी शब्द किसे कहते हैं?

हिंदी में कुछ शब्द ऐसे हैं जिनके एकाधिक अर्थ हैं तथा उनके भिन्न-भिन्न प्रयोगों से भिन्न-भिन्न अर्थ प्राप्त किए जाते हैं।

अनेकार्थी शब्द के उदाहरण

हिंदी के प्रमुख अनेकार्थी शब्द (Anekarthi shabd) इस प्रकार हैं–

अंकनाटक के अंक, गिनती के अंक, गोद, अध्याय, भाग्य, परिच्छेद, चिह्न, शरीर, स्थान।
अंगशरीर, अंश, शाखा, भाग, उपाय।
अंधउल्लू, अंधा, चमगादड़, मतांध, अंधविश्वासी।
अंबरआकाश, वस्त्र।
अकिंचनअपरिग्रही, दरिद्र, कर्मशून्य।
अक्षसर्प, पहिए की धुरी, आँख, आत्मा, सूर्य, चौसर के पासे, पहिया।
अक्षतक्षतहीन, समूचा, हिजड़ा, अखंडित चावल, लावा, जौ, धान्य, कल्याण।
अक्षरब्रह्म, वर्ण, गगन, नित्य, धर्म, सत्य, जल, अविनाशी।
अजसूर्य का रथ, ब्रह्मा, बकरा, दशरथ के पिता का नाम, जीव, एक ऋषि।
अतिथिमेहमान, यात्री, कुश का बेटा, यज्ञ में सोमलता लाने वाला, साधु।
अधरहोंठ, शून्य, नीचा, मध्य।
अनंतआकाश, असीम, अपार, शेषनाग, विष्णु।
अनाथमाँ-बाप विहीन, दीन, लावारिस, नीराश्रित।
अंतरहृदय, मध्यवर्ती, फासला, पर्दा, भिन्नता, अंतर्धान।
अनधसुंदर, अर्जुन, पापहीन, शोकहीन।
अनलएक वानर, एक राक्षस, नक्षत्र, आग, पाचन शक्ति।
अनुशासनमहाभारत में एक पर्व, उपदेश, आज्ञा।
अपवादनियम के विरुद्ध, कलंक।
अपेक्षाइच्छा, आवश्यकता, आशा, बनिस्पत।
अब्जकपूर, कमल, धन्वंतरि, एक अरब, शंख, चंद्रमा।
अभ्रकपूर, मेघ, आकाश।
अमृतजल, पारा, दूध, स्वर्ण, घृत।
अयोनिकोख से उत्पन्न नहीं, बह्मा, शिव, मौलिक, अजन्मा।
अमर पुष्पकेतकी, कल्पवृक्ष, गोखरू, आम।
अरुणलाल रंग, सूर्य, सूर्य का सारथी, रक्तवर्ण।
अर्कअग्नि, आक, चमक, सूर्य, काढ़ा, रविवार, स्फटिक, इंद्र, विष्णु।
अदितिदेवताओं की माता, प्रकृति, वाणी, पृथ्वी।
अर्थधन, प्रयोजन, कारण, लिए।
अलंकारकाव्य का गुण, शरीर को सजाने के अवयव, जेवर।
अवतंसथाली, भूषण, टीका, मुकुट, श्रेष्ठ व्यक्ति, दूल्हा।
अहिनाभि, राहू, साँप, कष्ट, एक वर्ण वृत्त।
आत्माबुद्धि, जीवात्मा, ब्रह्मा, देह, वायु।
आगमहोनहार, आमदनी, वेद, नीतिशास्त्र।
आलिसखी, मान्यवर, गीला, पंक्ति।
आदित्यसूर्य, देव, मित्र, विष्णु, 12 की संख्या, वरुण, विष्णु का वामन अवतार।
आँचलसाड़ी का पल्लू, परदेश, सिरा, कपड़े का छोर।
आँखपरख, पहचान, संतान, नेत्र, निगरानी।
आपत्तिविपत्ति, एतराज़।
आमआम का फल, सर्वसाधारण, दु:ख, पीड़ा, मामूली।
इंदुचंद्रमा, कपूर।
इड़ानाड़ी-विशेष, स्तुति, पृथ्वी, दुर्गा, गाय, अन्न।
इलासरस्वती, वैवस्वत मनु की कन्या, बुध की पत्नी और पुरुरवा की माता, भूमि, गाय।
ईश्वरप्रभु, समर्थ, स्वामी, धनिक।
ईशानमहादेव, पूर्व और उत्तर के बीच की दिशा, अधिपति, विष्णु।
उत्तरजवाब, बदला, पश्चात्ताप, उत्तर दिशा।
उमाकांति, पार्वती, दुर्गा, हल्दी, कीर्ति।
उग्रक्रूर, भयानक, तीव्र, कष्टदायक।
ऋक्षनक्षत्र, भालू, शौनक वृक्ष, रैवतक पर्वत का एक अंश।
ऋणकर्ज, घटाने का चिह्न (-), उपकार।
ऋतआदित्य, यज्ञ, सत्य, मोक्ष, वृत्ति-विशेष।
एक्काएकता, एक घोड़े की सवारी।
ऐरावतइंद्र का हाथी, बिजली, एक नाग का नाम, इंद्रधनुष।
औसतसाधारण, दरमियानी, बीच का, राशियों के जोड़ को उनकी संख्या से भाग देने पर जो भागफल के रूप में संख्या प्राप्त हो।
कंकयम, क्षत्रिय, युधिष्ठिर का छद्म नाम।
कंजकमल, ब्रह्मा, अमृत, केश।
कमलाएक नदी का नाम, सुंदर स्त्री, नारंगी, संपत्ति, लक्ष्मी।
कंटककाँटा, दोष, विघ्न।
कनकसोना, धतूरा, टेसू, गेहूँ, पलाश वृक्ष।
कटकचटाई, शृंखला, समूह, कड़ा, शिविर, सेना।
करहाथ, किरण, माल गुजारी, टैक्स।
कर्णकुंती-पुत्र, समकोण, कान, पतवार, त्रिभुज में सबसे बड़ी भुजा।
कलबीता हुआ दिन, चैन या शांति, पुर्ज़ा, मधुर ध्वनि, अंश, कार्य करने का कौशल।
कलाअंश, गुण, हुनर, चंद्रमा का सोलहवाँ भाग।
कालसमय, अकाल, यमराज, शिव, युग, मृत्यु।
कादम्बरीशराब, सरस्वती, मैना, बाणभट्‌ट रचित एक नायिका, कोयल।
कुंभघड़ा, हाथी का मस्तक।
कुशलनिपुण, प्रसन्न, चतुर, ख़ैरियत।
कुसुमआँख का एक रोग, फूल, एक छंद, संगीत का एक राग।
कूटपर्वत शिखर, छल-कपट, कागज़।
कृष्णअंधकार, वासुदेव-पुत्र, काला, कौआ।
केतुज्ञान, निशान, ध्वजा, एक ग्रह, चमक।
केशबाल, विष्णु, विश्व, किरण।
केसरहींग का पेड़, पुष्प की गंध, घोड़े की गर्दन के बाल, एक विष।
केसरीघोड़ा, वानर, सिंह, गेरुआ, उत्तम वस्तु, प्रसिद्ध व्यक्ति।
कोटपहनने का वस्त्र, गढ़, परकोटा, रंग चढ़ाने की प्रक्रिया।
कोटिकरोड़, दर्जा, श्रेणी, धनुष का सिरा।
क्रियाकार्य, व्यापार, उपाय, व्यवहार, श्राद्ध।
क्षमादया, रात्रि, दुर्गा, पृथ्वी, सहिष्णुता।
क्षेत्रखेत, शरीर, स्त्री, गृह, नगर।
खगपक्षी, वायु, ग्रह, बादल, देवता, सूर्य, बाण, चंद्रमा।
खरदुष्ट, गधा, एक राक्षस, अशुभ, तीक्ष्ण, तेजधार, कौआ, बगुला, हानिकारक।
खलदुष्ट, धतूरा, दवा कूटने की खरल, खलियान, चुगलखोर।
गणसमूह, रुद्र के अनुचर, भूत-प्रेतादि, सेना, छंदशास्त्र के आठ गण।
गहनदुर्गम, जटिल, घना, गहरा।
गतिचाल, मोक्ष, स्थिति।
गुणस्वभाव, रस्सी, कौशल, प्रत्यंचा, विशेषता।
गुरुशिक्षक, बड़ा, श्रेष्ठ, बृहस्पति, भारी, दो मात्रावाला स्वर।
गोगाय, आँख, बिजली, इंद्रिय, बाण, बाल, स्वर्ग, जीभ, भूमि, सूर्य, माता, बैल, सरस्वती।
गुलसुंदर स्त्री, हँसते समय गालों पर पड़ने वाला गड्ढा, तंबाकू का जला हिस्सा, फूल।
घनाबादल, मोटा हथौड़ा, कपूर, सघन।
घटदेह, हृदय, अंतस्, हाथी के कपाल का घेरा, किनारा, घड़ा।
घातहत्या, दाँव, चोट, गुणनफल।
चंद्रजल, सोना, चंद्रमा, कपूर, साधु, मोर की पूँछ, नासिक वर्ण चिह्न  (   )।
चश्माऐनक, झरना।
चक्रधरविष्णु, सर्प, श्रीकृष्ण, पुरोहित।
चाराघास, उपाय।
छंदवेद, जल, रंग, अभिप्राय, एकांत, नियमबद्ध, पद्य- रचना।
छायाअंधकार, पंक्ति, प्रतिरूप, छाँह।
जगत्संसार, वायु, शंकर, टेक।
जलजशैवाल, कमल, मोती, मछली, चंद्रमा, शंख।
जलधरबादल, समुद्र।
जन्यदेश, जन्म, पिता, पुत्र, अफवाह।
जालमाया, छल, जानवरों को पकड़ने हेतु रस्सी की बुनावट, जाला।
जौहरधारदार, श्रेष्ठता, हथियार की आभा, सम्मान की रक्षा के निमित्त स्त्रियों द्वारा प्राण त्याग, सारांश।
जीवनप्राण, आजीविका, जल, वायु, पुत्र, गंगा।
ज्योत्स्नाचाँदनी, रात, सौंफ।
ज्योतिलौ, अग्नि, नक्षत्र, परमात्मा, प्रकाश, दृष्टि।
झोंकावर्षा का थपेड़ा, थोड़ी नींद, झटका, वायुलहरी।
टाँड़ामचान, कुटुंब, बंजारों का सामान, चौपायों का झुंड।
टेकसहारा, साधुओं की उधारी, आदत, आग्रह, गीत की वह पंक्ति जो बार-बार गायी जाती है, जिद्द।
टीकातिलक, अभिषेक, मस्तक का आभूषण, आलोचना, टिप्पणी।
ठसकंजूस, आलसी, हठी, बहुत कड़ा।
ठाकुरमालिक, क्षत्रिय, नाई, देवता, ईश्वर।
डूबनानष्ट होना, समाप्त होना, पानी के नीचे जाना।
ढर्राउपाय, पद्धति, व्यवहार, रूप।
ढलनासाँचे में बनाया जाना, ह्रास की ओर बढ़ना, ढलान की ओर जाना, समय बीतने को होना।
तंत्रसिद्धांत, प्रबंध, शासन, उपाय, औषधि।
तत्त्वसत्य, सार, धर्म, परिणाम, उद्देश्य, सूक्ष्मज्ञान।
तमअंधकार, तमोगुण, तमाल वृक्ष, पाप, राहू, अज्ञान।
तरंगउमंग, लहर, स्वर लहरी।
तरणिसूर्य, किरण, नाव (तरणी)।
तलतला, खंड, नीचे, वन, हथेली, स्वभाव, महादेव।
तारकतारनेवाला, राक्षस, हठयोग, आँख की पुतली, तारा, नाविक।
तारानक्षत्र, आँख की पुतली, बालि की पत्नी, बृहस्पति की पत्नी।
तालजलाशय, संगीत में ताल, ताड़वृक्ष।
तीरबाण, किनारा, सरोवर, निकट।
थामनापकड़ना, रोकना, सहारा देना।
दंडडंडा, सज़ा, जुर्माना, साठ पल की समय-अवधि, सेना, जहाज का मस्तूल, यमराज।
दलछोटा पत्ता, सेना की टुकड़ी, पार्टी।
दक्षिणअनुकूल, दक्षिण दिशा, उदार, चतुर, सरल।
द्रव्यपदार्थ, धन, धातु।
द्वंद्वसमास का प्रकार, कलह, रहस्य, जोड़।
दामधन, रस्सी, मूल्य।
द्विजब्राह्मण, पक्षी, दाँत, क्षत्रिय, वैश्य, चंद्रमा, द्विजन्मा।
धनंजयअर्जुन, आग, वायु, एक वृक्ष, विष्णु।
धनजोड़ (+), संपत्ति, स्त्री, पुरस्कार, मुक़ाबला, आवाज़।
धर्मराजन्यायाधीश, सत्यवादी, युधिष्ठिर, यमराज, राजा।
धर्मशुभ, कर्म, आचार, संप्रदाय, व्यवस्था, रीति, न्याय, स्वभाव, कर्तव्य, यज्ञ।
धातुवीर्य, प्रकृति, शब्द का मूलरूप, अष्टधातु, स्वर्ग, सोना।
धात्रीआँवला, माता, उपमाता, पृथ्वी।
ध्रुवस्थिर, ध्रुवतारा, निश्चित, विष्णु भक्त, नित्य, विष्णु।
नगपहाड़, नगीना, पदार्थ, वृक्ष, संख्या, अचल।
नवनौ की संख्या, नया।
नक्शाआकृति, रूपरेखा, मानचित्र, लच्छन, नखरा।
नागसाँप, हाथी, वायु का एक भेद, पर्वत, बादल, एक जाति विशेष, नागरमोथा।
नालसीढ़ी, नली, डंठल, डंडी, अर्द्धचंद्राकार लोहा।
नायकमुखिया, नाटक का मुख्य पात्र, नेता, शृंगार का आलंबन, कलावंत, सेनापति।
नाकासूई का छेद, थाना, चौकी, प्रवेश द्वार।
निर्वाणशून्य, मोक्ष, मृत्यु, संगम, विश्राम।
निशाचरचोर, राक्षस, उल्लू, प्रेत।
निशानचिह्न, यादगार, पताका, मोहर की छाप, तेज करना, ठिकाना।
नीलकंठशंकर, मोर, नीले कंठवाला पक्षी विशेष।
पंककीचड़, दलदल, पाप।
पक्षपंख, पार्टी, दल, तरफ, वाद का एक रूप, ओर, बल, पखवाड़ा।
पटवस्त्र, किवाड़, यवनिका, स्थान, मुख्य।
पतिप्रतिष्ठा, स्वामी, ईश्वर, दूल्हा।
पतंगसूर्य, गुड्डी, पक्षी, टिड्डी, फतिंगा।
पत्रपत्ता, चिट्ठी, समाचार-पत्र, तलवार, पंख।
पल्लादिशा, तराजू का पलड़ा, किवाड़, आँचल।
पदपाँव, चिह्न, स्थान, गीत, विभक्तियुक्त शब्द, किसी छंद का चतुर्थांश।
पद्मश्रीराम, कमल, संख्या विशेष, सर्प विशेष।
पयदूध, पानी।
पयोधरतालाब, पर्वत, बादल, स्तन।
पानपीना, पत्ता, तंबाकू।
पानीजल, चमक, स्वाभिमान, इज्ज़त।
पारावतबंदर, कबूतर, पर्वत, एक तरह का सर्प।
पार्श्वक्षेत्र का अंग, हाशिया, पक्ष, बगल।
पिंडशरीर, पितरों के लिए देय, गोल, जीविका।
पिंगलएक पक्षी, बंदर, पीला, छंदशास्त्र।
पुष्करकमल, पुष्कर तीर्थ, तालाब, हाथी की सूँड का अग्र भाग, आकाश, बाण।
पूतबेटा, बदबूदार, शंख, पवित्र किया हुआ।
पोचतुच्छ, हीन, नि:सार, खराब, आवारा।
पृष्ठपीठ, पन्ना, पीछे का भाग।
प्रकृतिस्वभाव, धर्म, माया, ख़ज़ाना, राज्य, जन्म, स्वामी, मित्र, मूलतत्त्व।
प्रपंचझंझट, बखेड़ा, मिथ्या, विस्तार, जगत्।
प्रत्ययशब्द के बाद में जुड़नेवाला शब्दांश, निश्चय, विश्वास, ज्ञान, कारण।
प्रभावअसर, महिमा, सामर्थ्य, दबाव।
प्रसवजन्म, फल, फूल।
प्राणजीव, प्राण वायु, ईश्वर, ब्रह्मा।
फलपरिणाम, वृक्ष से प्राप्त होने वाला खाद्य, चर्म, ढाल, संतान, मेवा।
फूलनाबहुत प्रसन्न होना, घमंड करना, रूठना, सूजना, पुष्पित होना।
बलिबलिदान, राजा बलि, नैवेद्य, चढ़ावा, उपहार, कर।
बंसीबाँसुरी, मछली फँसाने का काँटा, विष्णु, कृष्णादि के चरण-चिह्न।
बंधबंधन, बाल बाँधने की चोटी, कैद, निर्माण, सामंजस्य, शरीर, आँख का एक रोग, परिणाम।
बहारखिलती हुई जवानी, विकास, बसंत ऋतु, आनंद, तमाशा, नारंगी का फूल, एक रागिनी।
बालाबालिका, सोलह वर्ष से कम उम्र की कन्या, हल्दी, छोटी इलायची, एक साल की बछिया, नारियल, कान में पहनने का एक आभूषण।
    
बाबासाधु, बुड्‌ढा आदमी, बच्चा।
बिंदीमाथे की टीका, साधारण चिह्न, अनुस्वार, शून्य का चिह्न।
बिजलीकान का एक गहना, विद्युत, तड़ित्।
बीरवीर, भाई, सखी, कलाई का एक गहना, कान का एक गहना, चराने का एक कर, चारागाह।
बेलासमुद्र का किनारा, अवसर, एक पुष्प, एक वाद्ययंत्र, समय लहर।
ब्याजसूद, बहाना, छल।
भवसंसार, सत्ता, कुशल, कामदेव, जन्म।
भोगकर्मों का फल, देवता का खाद्य पदार्थ, विलास, कब्जा, अनुभव करना, सुख।
मतंगऋषि, हाथी।
मणिबेशकीमती पत्थर, रत्न, श्रेष्ठजन, घड़ा, कलाई।
मदशराब, उन्माद, घमंड, मन में होने वाला विकार, हर्ष।
मधुशहद, बसंत ऋतु, जल, दूध, मुलेठी, शराब, पराग, शक्कर, एक दैत्य।
महावीरहनुमान, बहुत बलवान, जैन तीर्थंकर।
माँमाता, लक्ष्मी, मान, माप, अव्यय, निषेधार्थक।
माधवकृष्ण, विष्णु, वैशाख मास, वसंत ऋतु।
मानअभिमान, इज्ज़त, नाप-तौल, पैमाना।
मायाभगवान की लीला, इंद्रजाल, भ्रम, दौलत।
मित्रदोस्त, सूर्य, प्रिय, सहयोगी।
मुद्रासिक्का, मोहर, चिह्न, आकृति, नृत्यभंगिमा, हठयोग का आसन।
योगगणित में जोड़, उपाय, लाभ, ध्यान, संगति, वैराग्य, छल, शुभकाल।
युगपीढ़ी, दो, जुआ, समय।
रंगवर्ण, शोभा, नाच-गान, ढंग, युद्धक्षेत्र।
रक्तरुधिर, लाल रंग, आँवला, कुंकुम, अनुरक्त, आसक्त, विलासी, शुद्ध।
रागरागिनी, लाल रंग, प्रेम, गाने की लय, ईर्ष्या।
रसालमीठा, आम, ईख, रसीला।
रुखचेहरा, शतरंज का एक मोहरा, सामने का भाग, तरफ, मनोभाव, रुझान।
रश्मिकिरण, घोड़े की लगाम, डोरी।
रसभोजन के छह रस, आनंद, प्रेम, स्वाद, अर्क, तत्त्व, काव्य के नौ रस, पारा, काव्यात्मा।
रसिकाकरधनी, जीभ, प्रेमिका, श्रीखंड।
लक्ष्यनिशाना, उद्देश्य।
लगनलौ, मुहूर्त, प्रेम, धुन।
लहरतरंग, झोंका, वायु की गति, जल की लहर, आनंद, कुटिल।
लालएक पक्षी, पुत्र, लाल रंग, क्रांति का सूचक, प्रिय व्यक्ति।
वरदूल्हा, वरदान, श्रेष्ठ, आशीर्वाद।
वज्रहीरा, भाला, विद्युत, इंद्र का प्रधान अस्त्र, विष्णु।
वनजंगल, फूलों का गुच्छा, उपवन, झरना, संन्यासियों की एक उपाधि, काठ का पात्र, निवास।
वर्णगुण, जाति, रंग, अक्षर, प्रशंसा, ब्राह्मण आदि चार वर्ण, कीर्ति, सोना।
वाणीवचन, स्वर, जीभ, सरस्वती, शब्द, प्रशंसा, बुनाई।
वर्तमानविद्यमान, समय, प्रचलित।
वर्षसाल, संवत्, दृष्टि, पृथ्वी का एक खंड।
विग्रहदेवता की मूर्ति, शरीर, लड़ाई, विच्छेद, विश्लेषण।
विधिकानून, ईश्वर का विधान, भाग्य, ढंग, व्यवस्था, विधाता।
विभूतिवृद्धि, ऐश्वर्य, राख, महिमामय, पुरुष, दिव्यशक्ति।
शंकुकील, पाप, बाणाग्र, भाला, विच्छेद, कामदेव, शंख।
शशांकएक राजा, चंद्रमा, मोर, कपूर।
शकलआकृति, भाग, चिह्न, छिलका।
श्यामश्रीकृष्ण, साँवला, धतूरा, बादल, काली मिर्च, कोयल, सेंधा नमक।
शक्तिअधिकार, प्रकृति, दुर्गा, ताकत, माया।
शिलीमुखमूर्ख, बाण, भौंरा।
शिवशंकर, मंगल, शुभ, कल्याण।
शिखाकिरण, दीपक की लौ, डाली, ज्वाला, चोटी।
शुद्धपवित्र, जिसमें मिलावट न हो, ठीक, खालिस।
शेषबचा हुआ, अंत, सर्प, सीमा।
श्रीशोभा, लक्ष्मी, संपदा, कुंकुम, वाणी, कमल, यश, वृद्धि, सरस्वती।
श्रुतिवेद, सुनना, वाद, कान।
सरतालाब, पराजित, सिर।
सरसमधुर, मनोहर, ताजा, भावुक, गीला, रसीला।
संसारघर, दुनिया, मायाजाल, मृत्युलोक, आवागमन।
साधनाआराधना, अपने वश में करना, सिद्ध करना, पक्का करना।
सारंगमोर, सर्प, बादल, हरिण, पानी, कमल, सरोवर, घोड़ा, सूर्य, हंस, कपोत, शंख, बाज, चातक, सिंह, कामदेव, भौंरा, हाथी, कोयल, विष्णु का धनुष, चंद्रमा, समुद्र।
स्थिरनिश्चल, निश्चित, धीर, पक्का।
सैंधवघोड़ा, नमक का प्रकार।
सुधापृथ्वी, अमृत, पराग, जल, बिजली।
सुरविद्वान, सूर्य, अग्नि, देवता।
सुवर्णसोना, एक यज्ञ, शिव, धतूरा, स्वर का शुद्ध उच्चारण, अच्छी जाति।
सूरअंधा, सूरदास, पंडित, शूरवीर, सूर्य।
सूत्रसंकेत, नियम, सूत, जनेऊ, अर्थ भरा संक्षिप्त वाक्य।
स्कंधकंधा, शाखा, देह, युद्ध, राजा, ग्रंथ का अध्याय।
सोमयम, कुबेर, चंद्रमा, सोमवार, अमृत, वायु, जल, स्वर्ग।
हंसमराल (पक्षी विशेष), सूर्य, जीवात्मा, घोड़ा, योगी, प्राण।
हरकतचेष्टा, नटखटपन, गति।
हरिविष्णु, बंदर, सिंह, सूर्य, यमराज, किरण, पर्वत, वायु, कोयल, सर्प, मेंढक, घोड़ा, चंद्रमा।
हरिणमृग, सूर्य, शिव, हंस, नेवला, शिव का एक गण।
हलधरबलराम, किसान, बैल।
हस्तीहाथी, हैसियत, अस्तित्व।
हिमहिमालय, बर्फ, पर्वत, चंदन, मोती।
हीनदीन, निकृष्ट, रहित।
हेमकेसर, बर्फ़, स्वर्ण, इज्ज़त, पीला रंग।

Anekarthi shabd के महत्वपूर्ण प्रश्न (Quiz)

अंक का अनेकार्थी शब्द क्या हैं??
कर का अनेकार्थी शब्द क्या हैं??
फल का अनेकार्थी शब्द किसे कहते हैं???
हार का अनेकार्थी शब्द?
अज का अनेकार्थी शब्द?
कुल का अनेकार्थी शब्द?
कनक का अनेकार्थी शब्द?
मन का अनेकार्थी शब्द?
man ka anekarthi shabd kise kahate hain?
var ka anekarthi shabd?

Faq

अनेकार्थी शब्द का अर्थ क्या हैं?

एकाधिक अर्थ हैं। अथवा एक से अधिक अर्थ देने वाला

अनेकार्थी शब्द किसे कहते हैं?

हिंदी में कुछ शब्द ऐसे हैं जिनके एकाधिक अर्थ हैं तथा उनके भिन्न-भिन्न प्रयोगों से भिन्न-भिन्न अर्थ प्राप्त किए जाते हैं।

अनेकार्थी शब्द की परिभाषा ?

हिंदी में कुछ शब्द ऐसे हैं जिनके एकाधिक अर्थ हैं तथा उनके भिन्न-भिन्न प्रयोगों से भिन्न-भिन्न अर्थ प्राप्त किए जाते हैं।

anekarthi shabd kise kahate hain?

हिंदी में कुछ शब्द ऐसे हैं जिनके एकाधिक अर्थ हैं तथा उनके भिन्न-भिन्न प्रयोगों से भिन्न-भिन्न अर्थ प्राप्त किए जाते हैं।

anekarthi shabd in hindi?

एकाधिक अर्थ हैं। अथवा एक से अधिक अर्थ देने वाला

Anekarthi Shabd Video Class in Hindi

संज्ञाकारक
सर्वनामवाक्य विचार
विशेषणवाच्य
क्रियाकाल
शब्दअविकारी शब्द
क्रिया विशेषणमुहावरे
संधिलोकोक्तियाँ
लिंगवर्ण विचार
वचनविराम चिन्ह
समासवाक्यांश के लिए एक शब्द
उपसर्गपारिभाषिक शब्दावली
प्रत्ययकारक चिन्ह
अनेकार्थी शब्दविलोम शब्द
तत्सम शब्दतद्भव शब्द
एकार्थक शब्दअन्य सभी लेख

Leave a Comment