नमस्कार आज हम हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण अध्याय में से एक पर्यायवाची शब्द के विषय में अध्ययन करेंगे तथा जानेंगे की पर्यायवाची शब्द क्या है? अथवा किसे कहते हैं? पर्यायवाची शब्द की परिभाषा, प्रयायवाची शब्द से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं Paryayvachi Shabd in Hindi के बारे में विस्तार पूर्वक अध्ययन करेंगे।
पर्यायवाची शब्द क्या है?
भाषा में शब्द और अर्थ दोनों का अपना विशिष्ट स्थान एवं महत्त्व है। एक अर्थ के द्योतक हेतु एक शब्द विशेष होता है, परंतु भाषा-प्रयोग की दृष्टि से उस एक ही शब्द का अनेक बार प्रयोग उचित प्रतीत नहीं होता। ऐसी परिस्थिति में निहितार्थ की अभिव्यक्ति हेतु उसी के समान अर्थ प्रतीति कराने वाले अन्य शब्दों का प्रयोग किया जाता है। ऐसे समानार्थी शब्द ही पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। अपनी भाषा-शैली को प्रभावी बनाने एवं एक ही शब्द की अनेक बार आवृत्ति को रोकने हेतु पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग किया जाता है।
पर्यायवाची शब्द की परिभाषा
‘पर्यायवाची’ शब्द की व्युत्पत्ति ‘पर्याय’ और ‘वाची’ शब्द से हुई है। ‘पर्याय’ का अर्थ ‘समकक्ष’ या ‘समान’ तथा ‘वाची’ का अर्थ ‘बोध कराने वाला’ होता है। अर्थात् जो शब्द अर्थ के स्तर पर समान होते हैं, ‘पर्यायवाची’ शब्द कहलाते हैं।
पर्यायवाची शब्द का अर्थ
‘पर्याय’ का अर्थ ‘समकक्ष’ या ‘समान’ तथा ‘वाची’ का अर्थ ‘बोध कराने वाला’
पर्यायवाची शब्द के उदाहरण
- अर्जुन का पर्यायवाची शब्द – सव्यसाची, कपिध्वज, गाण्डीवधारी, पार्थ, धनंजय, कौन्तेय।
- अमृत का पर्यायवाची शब्द – सुरभोग, सुधा, सोम, अमी, देवभोज्य, पीयूष, देवाहार, शशिरस, अमिय, समुद्रनवनीत।
- अज्ञात का पर्यायवाची शब्द – अपरिचित, बेगाना, अजनबी, नावाकिफ, अनभिज्ञ, गैर, पराया, अनजान, अजाना।
- अंधेरा का पर्यायवाची शब्द – तम, अंधियारा, तमस, तिमिर, अंधकार।
- अनाज का पर्यायवाची शब्द – धान, अन्न, शस्य, गल्ला, दाना, धान्य, खाद्यान्न।
- अकाल का पर्यायवाची शब्द – सूखा, दुर्भिक्ष, काल।
- अनाथ का पर्यायवाची शब्द – नाथहीन, यतीम, दीन, निराश्रित, बेसहारा।
- अधर का पर्यायवाची शब्द – रदपुट, ओठ, रदनछद, ओष्ठ, लब।
- अचल का पर्यायवाची शब्द – अविचल, स्थिर, अटल, अडिग।
- अतिथि का पर्यायवाची शब्द – पाहुन, अभ्यागत, आगन्तुक, मेहमान।
- अज्ञानी का पर्यायवाची शब्द – अबोध, मूर्ख, अज्ञ, जड़, नादान।
- अधीन का पर्यायवाची शब्द – आश्रित, निर्भर, मातहत, पराश्रित।
- अधीर का पर्यायवाची शब्द – आतुर, व्याकुल, विकल, उद्विग्न, व्यग्र।
- अनुपम का पर्यायवाची शब्द – अपूर्व, अद्वितीय, अद्भुत, अतुल।
- अरण्य का पर्यायवाची शब्द – जंगल, वन, कान्तार, विपिन, कानन, अटवी।
- अहं का पर्यायवाची शब्द – अस्मिता, अभिमान, अहंकार, अहंभाव।
- अप्सरा का पर्यायवाची शब्द – देवबाला, देवांगना, दिव्यांगना, सुरबाला।
- अचेत का पर्यायवाची शब्द – मूर्च्छित, बेहोश, बेखबर, संज्ञाहीन।
- अँगूठी का पर्यायवाची शब्द – अंगुलिका, मुद्रा, मुँदरी, छाप।
- अपमान का पर्यायवाची शब्द – अनादर, अवमान, बेइज्जती, तिरस्कार।
- अधिकार का पर्यायवाची शब्द – शक्ति, सामर्थ्य, योग्यता, अर्हता।
- अनिवार्य का पर्यायवाची शब्द – जरूरी, अपरिहार्य, आवश्यक, अटल।
- अधीर का पर्यायवाची शब्द – विकल, व्यग्र, आतुर, व्याकुल।
- अनुरोध का पर्यायवाची शब्द – विनती, निवेदन, प्रार्थना, याचना।
- आकाश का पर्यायवाची शब्द – द्यौ, व्योम, अंबर, अन्तरिक्ष, गगन, आसमान, अनन्त, तारापथ, नभ, शून्य, खगोल।
- आँख का पर्यायवाची शब्द – नयन, अक्षि, दृग, लोचन, अक्ष, चश्म, नेत्र, दृष्टि, विलोचन, चक्षु।
- आँसू का पर्यायवाची शब्द – नयनजल, नेत्रनीर, नेत्रवारि, अश्रु।
- आग का पर्यायवाची शब्द – पावक, कृशानु, वायुसखा, अनल, दहन, अग्नि, धूमकेतु, दाहक, हव्यवाहन।
- आनंद का पर्यायवाची शब्द – हर्ष, आह्लाद, उल्लास, मोद, प्रसन्नता, प्रमोद, खुशी, सुख, मज़ा।
- आदि का पर्यायवाची शब्द – पहला, आदिम, प्रथम, आरंभिक, शुरू का।
- आशय का पर्यायवाची शब्द – तात्पर्य, अभिप्राय, मतलब, उद्देश्य।
- आडम्बर का पर्यायवाची शब्द – प्रपंच, पाखण्ड, ढोंग, ढकोसला।
- आँगन का पर्यायवाची शब्द – अँगना, अजिर, प्राङ्गण।
- आत्मा का पर्यायवाची शब्द – जीव, सर्वव्यापी, विभु, सर्वज्ञ।
- आज्ञा का पर्यायवाची शब्द – आदेश, हुक्म, फरमान, आयसु।
- आकृति का पर्यायवाची शब्द – आकार, बनावट, चेहरा-मोहरा, डील-डौल।
- आश्चर्य का पर्यायवाची शब्द – अचरज, कुतूहल, अचम्भा, कौतुहल।
- आम का पर्यायवाची शब्द – आम्र, रसाल, सहकार, अतिसौरभ।
- आश्रम का पर्यायवाची शब्द – मठ, विहार, कुटी, अखाड़ा।
- इंद्रधनुष का पर्यायवाची शब्द – सुरचाप, सुरधनु, इंद्रचाप, सप्तवर्ण।
- इन्द्र का पर्यायवाची शब्द – सुरपति, देवराज, महेन्द्र, मधवा।
- इन्द्राणी का पर्यायवाची शब्द – इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी।
- इच्छुक का पर्यायवाची शब्द – उत्सुक, उत्कण्ठित, अभिलाषी, लालायित।
- इच्छा का पर्यायवाची शब्द – लालच, तृष्णा, कामना, वांछा, लालसा, अभिलाषा, मनोरथ।
- ईर्ष्या का पर्यायवाची शब्द – मत्सर, स्पर्द्धा, कुढ़न, द्वेष।
- ईश्वर का पर्यायवाची शब्द – अल्लाह, जगन्नाथ, परमात्मा, जगदीश, परमेश्वर, प्रभु, स्रष्टा, खुदा, निरंजन, रब, विभु, ब्रह्म, सच्चिदानंद, साईं, साहब, स्वयंभू, परवरदिगार।
- उत्कर्ष का पर्यायवाची शब्द – समृद्धि, विकास, उठना, प्रगति, उन्नति, तरक्की, अभिवृद्धि, उन्मेष, समृद्धि, उत्थान, उन्नयन, पदोन्नति, बढ़ोतरी, श्रीवृद्धि, अभ्युदय, वृद्धि।
- उपवन का पर्यायवाची शब्द – बगीचा, गुलशन, बाग़, उद्यान, वाटिका, आरामगाह।
- उषा का पर्यायवाची शब्द – प्रातःकाल, अरुणोदय, छवि, अहर्मुख।
- उत्साह का पर्यायवाची शब्द – उछाह, उल्लास, जोश, स्फूर्ति।
- उग्र का पर्यायवाची शब्द – प्रचंड, तेज, अविनीत, भीषण, उत्कट।
- उक्ति का पर्यायवाची शब्द – कथन, वचन, सूक्ति।
- उत्तम का पर्यायवाची शब्द – प्रकृष्ट, प्रवर, श्रेष्ठ, अच्छा।
- उद्भव का पर्यायवाची शब्द – उत्पत्ति, उद्गम, जन्म, उदय।
- उपकार का पर्यायवाची शब्द – भलाई, नेकी, कल्याण, हितसाधन।
- उपासना का पर्यायवाची शब्द – अर्चना, इबादत, आराधना, पूजा।
- उत्सव का पर्यायवाची शब्द – समारोह, पर्व, जलसा, त्योहार।
- उत्कोच का पर्यायवाची शब्द – घूस, रिश्वत।
- उच्छृंखल का पर्यायवाची शब्द – उद्दण्ड, अक्खड़, आवारा।
- उचित का पर्यायवाची शब्द – युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, वाजिब, मुनासिब।
- उन्नति का पर्यायवाची शब्द – विकास, उत्थान, तरक्की, उन्नयन।
- उजला का पर्यायवाची शब्द – उज्ज्वल, श्वेत, सफेद, धवल।
- उजाड़ का पर्यायवाची शब्द – जंगल, बियावान, वन, वीरान।
- उपहास का पर्यायवाची शब्द – खिल्ली, मजाक, हँसी, मखौल।
- उजाला का पर्यायवाची शब्द – प्रकाश, रोशनी, चाँदनी।
- उद्धार का पर्यायवाची शब्द – मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, रिहाई।
- ऊँट का पर्यायवाची शब्द – महाग्रीव, क्रमेलक, लम्बोष्ठ, उष्ट्र।
- ऊधम का पर्यायवाची शब्द – उत्पात, हुल्लड़, धमाचौकड़ी, हंगामा।
- ऋषि का पर्यायवाची शब्द – मुनि, साधु, यति, संन्यासी, अवधूत, वैरागी।
- ऋद्धि का पर्यायवाची शब्द – समृद्धि, संपन्नता, वृद्धि, बढ़ोतरी।
- एकत्र का पर्यायवाची शब्द – समवेत, संगृहीत, पूँजीभूत, संचित।
- ऐक्य का पर्यायवाची शब्द – एकत्व, एका, एकता, मेल।
- ऐश्वर्य का पर्यायवाची शब्द – सम्पन्नता, वैभव, विभूति, समृद्धि।
- ओझल का पर्यायवाची शब्द – अंतर्धान, गायब, तिरोभूत, लुप्त।
- ओंठ का पर्यायवाची शब्द – अधर, ओष्ठ, लब, रद्पुट।
- ओज का पर्यायवाची शब्द – तेज, शक्ति, बल, वीर्य।
- औचक का पर्यायवाची शब्द – अचानक, यकायक, सहसा, एकाएक।
- कमल का पर्यायवाची शब्द – नीरज, वारिज, अम्बुज, तोयज, पंकज, जलज, इंदीवर, उत्पल, राजीव, अरविन्द, पद्म, पुंडरीक, नलिन,सरसीरुह, सरसिज, सारंग, अब्ज, तामरस, शतदल, कुवलय, पारिजात।
- कपीश का पर्यायवाची शब्द – मारुति, अंजनिपुत्र, महावीर, बजरंगबली, हनुमान, वज्रांग, पवनकुमार, केसरीनंदन, पवनसुत।
- कमला का पर्यायवाची शब्द – इंदिरा, पद्मा, पद्मासना, भाग।
- कपोत का पर्यायवाची शब्द – कबूतर, हारीत, रक्तलोचन, पारावत।
- कपड़ा का पर्यायवाची शब्द – वस्त्र, चीर, वसन, पट।
- कली का पर्यायवाची शब्द – मुकुल, कलिका, कोरक, जालक।
- कल्पवृक्ष का पर्यायवाची शब्द – सुरतरु, पारिजात, कल्पद्रुम, कल्पतरु।
- कष्ट का पर्यायवाची शब्द – दु:ख, वेदना, क्लेश, व्यथा, पीड़ा।
- कला का पर्यायवाची शब्द – कौशल, फन, हुनर, शिल्प।
- कपट का पर्यायवाची शब्द – दगा, फरेब, धोखा, छद्म, छल।
- कायर का पर्यायवाची शब्द – डरपोक, भीरु, बुजदिल, कातर।
- कार्तिकेय का पर्यायवाची शब्द – कुमार, षडानन, शरभव, षण्मुख।
- कारागार का पर्यायवाची शब्द – कैदखाना, कारावास, जेल।
- किनारा का पर्यायवाची शब्द – सिरा, तीर, कूल, बेलातट, तट, पुलिन, छोर, पर्यंत।
- किरण का पर्यायवाची शब्द – अंशु, रश्मि, मरीचि, मयूख, कर, कला।
- कुमारी का पर्यायवाची शब्द – कन्या, अनूढ़ा, कुँआरी, अविवाहिता।
- कुत्ता का पर्यायवाची शब्द – श्वान, कुक्कुर, शुनक।
- कुबेर का पर्यायवाची शब्द – धनेश, राजराज, यक्षपति, यक्षराज, धनेश्वर।
- क्रूर का पर्यायवाची शब्द – बर्बर, नृशंस, निष्ठुर, निर्दय, निर्मोही।
- कृष्ण का पर्यायवाची शब्द – माधव, मुरलीधर, गिरिधर, मोहन, कन्हैया, बनवारी, नंदनंदन, श्याम, वंशीधर।
- कृपा का पर्यायवाची शब्द – दया, अनुग्रह, अनुकम्पा, मेहरबानी।
- कृतज्ञ का पर्यायवाची शब्द – आभारी, कृतार्थ, अनुगृहीत, उपकृत।
- केला का पर्यायवाची शब्द – रंम्भा, गजवसा, कदली, भानुफल, मोचा।
- कोष का पर्यायवाची शब्द – निधि, खजाना, भण्डार, आकर।
- क्रोध का पर्यायवाची शब्द – कोप, रोष, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश।
- कोयल का पर्यायवाची शब्द – श्यामा, पिक, बसंत दूत, कोकिल, वनप्रिय, कलापी।
- कौआ का पर्यायवाची शब्द – करटक, वायस, पिशुन, करट, काण, काग, काक, बलिपुष्ट, एकाक्ष।
- खल का पर्यायवाची शब्द – पामर, कुटिल, नीच, दुष्ट, उधम, दुर्जन, धूर्त, शठ।
- खतरा का पर्यायवाची शब्द – अन्देशा, भय, डर, खटका।
- खंभा का पर्यायवाची शब्द – स्तूप, स्तम्भ, खंभ।
- खंजर का पर्यायवाची शब्द – करवाल, असि, चंद्रहास, खड्ग, कृपाण, खाँड़ा, शमसीर, तलवार।
- खिड़की का पर्यायवाची शब्द – वातायन, बारी, झरोखा, गवाक्ष, दरीचा।
- खून का पर्यायवाची शब्द – रुधिर, शोणित, रक्त, लहू।
- गरीब का पर्यायवाची शब्द – निर्धन, दरिद्र, कंगाल, अकिंचन, दीन।
- गरुड़ का पर्यायवाची शब्द – खगेश, पन्नगारि, उरगारि, हरियान।
- गणेश का पर्यायवाची शब्द – वक्रतुंड, विनायक, गजवदन, भवानीनंदन, गणपति, एकदंत, मूषकवाहन, गिरिजानंदन, गजानन, लंबोदर।
- गाय का पर्यायवाची शब्द – गौ, धेनु, गौरी, भद्रा।
- गुरु का पर्यायवाची शब्द – अध्यापक, व्याख्याता, शिक्षक, उपाध्याय, प्रवक्ता, आचार्य, अवबोधक।
- गुफा का पर्यायवाची शब्द – कदंरा, खोह, गुहा, दरी, गह्वर।
- गृह का पर्यायवाची शब्द – शाला, गेह, आलय, भवन, निकेतन, धाम, मकान, सदन, आगार, आवास, घर, वास, निवास-स्थान।
- गंगा का पर्यायवाची शब्द – सुरसरि, भागीरथी, मंदाकिनी, देवनदी, जाह्नवी, देवपगा, विष्णुपदी।
- घट का पर्यायवाची शब्द – घड़ा, कलश, कुम्भ, कुट।
- घटा का पर्यायवाची शब्द – कादंबिनी, घनाली, घनावली, मेघमाला।
- घास का पर्यायवाची शब्द – तृण, दूब, कुश, दूर्वा।
- घृत का पर्यायवाची शब्द – घी, अमृत, नवनीत, हव्य।
- घोड़ा का पर्यायवाची शब्द – तुरंग, बाजी, हय, घोटक, अश्व, तुरंगम, सैंधव।
- चतुर का पर्यायवाची शब्द – पटु, नागर, कुशल, विज्ञ, विदग्ध, होशियार, दक्ष, निपुण, चालाक, प्रवीण।
- चरित्र का पर्यायवाची शब्द – आचरण, व्यवहार, आचार, शील।
- चरण का पर्यायवाची शब्द – पैर, पाद, पाँव, पग।
- चंदन का पर्यायवाची शब्द – गन्धसार, मलय, गंधराज, तमाल, सर्पावास।
- चाँद का पर्यायवाची शब्द – शशांक, चंद्रमा, निशाकर, कलानाथ, सुधाकर, सुधांशु, शशि, हिमांशु, राकेश, चंद्र, मयंक, इंदु, राकापति, रजनीपति, सोम, निशानाथ, तारकेश्वर।
- चाँदी का पर्यायवाची शब्द – रजत, रूपा, कलधौत, जातरूप।
- चाँदनी का पर्यायवाची शब्द – ज्योत्स्ना, कलानिधि, कौमुदी, उजियारी, चंद्रिका, चंद्रमरीचि, अमृतद्रव।
- छवि का पर्यायवाची शब्द – शोभा, सौंदर्य, क्रांति, प्रभा।
- छतरी का पर्यायवाची शब्द – छत्र, छाता, छत्ता।
- छैला का पर्यायवाची शब्द – सजीला, बाँका, शौकीन।
- जल का पर्यायवाची शब्द – सलिल, उदक, वारि, अम्बु, तोय, पानी, जीवन, पय, अमृत, मेघपुष्प, नीर, आब, पाथ, अप, सारंग।
- जवानी का पर्यायवाची शब्द – यौवन, युवावस्था, तरुणाई।
- जगत् का पर्यायवाची शब्द – संसार, जग, दुनिया, विश्व।
- जानकी का पर्यायवाची शब्द – सीता, वैदेही, जनसुता, जनकतनया।
- जाँच का पर्यायवाची शब्द – खोज, अन्वेषण, गवेषण, अनुसंधान, शोध।
- जीव का पर्यायवाची शब्द – प्राणी, जीवन प्राण, चैतन्य, जान।
- ज़ेवर का पर्यायवाची शब्द – आभूषण, अलंकार, गहना, आभरण, भूषण, मंडन, टूम।
- झरना का पर्यायवाची शब्द – उत्स, स्त्रोत, प्रपात, निर्झर, प्रस्रवण।
- झंडा का पर्यायवाची शब्द – पताका, निशान, वैजयंती, ध्वजा, केतन, ध्वज।
- झौंपड़ी का पर्यायवाची शब्द – पर्णकुटी, कुटिया, झूँपा, कुंज, छानी।
- टीका का पर्यायवाची शब्द – व्याख्या, वृति, भाषांतरण, भाष्य।
- ठग का पर्यायवाची शब्द – छली, धूर्त, धोखेबाज, वंचक, प्रवंचक।
- ठाँव का पर्यायवाची शब्द – स्थान, जगह, ठिकाना, ठौर।
- ठिगना का पर्यायवाची शब्द – बौना, वामन, नाटा।
- ढाढ़स का पर्यायवाची शब्द – आश्वासन, तसल्ली, दिलासा, धीरज।
- तरकश का पर्यायवाची शब्द – तूण, तूणीर, त्रोण, निषंग।
- तलवार का पर्यायवाची शब्द – करवाल, चन्द्रहास, खड्ग, कृपाण, शमसीर।
- तंबू का पर्यायवाची शब्द – डेरा, खेमा, वितान, कपड़कोट।
- ताँबा का पर्यायवाची शब्द – रक्तधातु, ताम्रक, ताम्र, तामा।
- तारा का पर्यायवाची शब्द – तारक, उडु, सितारा, नक्षत्र।
- तीर का पर्यायवाची शब्द – बाण, शर, शीलीमुख, विशिख।
- तालाब का पर्यायवाची शब्द – तड़ाग, पद्माकर, जलाशय, सर, पुष्कर, सरसी, ताल, सरोवर।
- तीव्र का पर्यायवाची शब्द – क्षिप्र, तीक्ष्ण, पैना, प्रखर।
- तूफान का पर्यायवाची शब्द – झंझा, अंधड़, झंझावत, प्रभंजन।
- तोता का पर्यायवाची शब्द – शुक, सुआ, सुग्गा, दाड़िमप्रिय, कीर, रक्ततुंड।
- थकान का पर्यायवाची शब्द – थकान, थकावट, श्रांति, क्लांति।
- थाती का पर्यायवाची शब्द – जमापूँजी, धरोहर, अमानत।
- दानव का पर्यायवाची शब्द – दैत्य, निशाचर, दनुज, रजनीचर, राक्षस, तमचर, देवरिपु, देवारि, शुक्रशिष्य, असुर।
- दास का पर्यायवाची शब्द – अनुचर, नौकर, किंकर, परिचारक, सेवक, भृत्य, चाकर, परिचर, सेवादार।
- दाँत का पर्यायवाची शब्द – रदन, दंत, रद, दशन, द्विज।
- दिन का पर्यायवाची शब्द – दिन, दिवा, दिवस, वासर।
- दीर्घायु का पर्यायवाची शब्द – चिरंजीव, दीर्घजीवी, आयुष्मान, शतायु, चिरायु। • दुर्लभ का पर्यायवाची शब्द – दुष्प्राप्य, नायाब, अलभ्य, विरल।
- दूध का पर्यायवाची शब्द – पय, गोरस, स्तन्य, दुग्ध।
- दुर्गा का पर्यायवाची शब्द – चण्डिका, सिंहवाहिनी, कालिका, कल्याणी।
- देह का पर्यायवाची शब्द – काय, वपु, घट, काया, शरीर, गात, विग्रह।
- देवता का पर्यायवाची शब्द – सुर, अमर, त्रिदश, अजर, विवुध, भगवान, देव, अमर्त्य।
- द्रौपदी का पर्यायवाची शब्द – कृष्णा, द्रुपदसुता, पांचाली, याज्ञसेनी।
- धन का पर्यायवाची शब्द – द्रव्य, सम्पत्ति, दौलत, विभूति।
- धनुष का पर्यायवाची शब्द – धनु, शरासन, कमान, कोदंड, चाप, विशिखासन।
- धनुर्धर का पर्यायवाची शब्द – धनुषधारी, धन्वी, तींरदाज, कमनैत, निषंगी।
- धूल का पर्यायवाची शब्द – रज, माटी, मिट्टी, मृत्तिका।
- नया का पर्यायवाची शब्द – नूतन, नव, नव्य, नवेला, अभिनव, नवीन।
- नभगंगा का पर्यायवाची शब्द – स्वर्गनदी, सुरनदी, मंदाकिनी, आकाशगंगा।
- नदी का पर्यायवाची शब्द – सरिता, तटिनी, आपगा, निम्नगा, तरंगिणी, वाहिनी, शैलजा।
- नारी का पर्यायवाची शब्द – रमणी, स्त्री, वामा, वनिता, ललना, कामिनी, औरत, भामिनी, महिला।
- नारद का पर्यायवाची शब्द – देवर्षि, बह्मपुत्र, ब्रह्मर्ष।
- निशा का पर्यायवाची शब्द – रात, रैन, रजनी, निशि, विभावरी, रात्रि, यामिनी, क्षपा, निशीथ।
- निंदा का पर्यायवाची शब्द – दोषारोपण, फटकार, बुराई, भर्त्सना।
- पक्षी का पर्यायवाची शब्द – शंकुत, विहंग, चिड़िया, द्विज, नभचर, खग, विहग, परिन्दा, अण्डज, पखेरु, पतंग।
- पहाड़ का पर्यायवाची शब्द – पर्वत, धरणीधर, नग, भूधर, महीधर, अचल, गिरि, शैल, अद्रि।
- पति का पर्यायवाची शब्द – वल्लभ, भर्ता, स्वामी, नाथ।
- पवन का पर्यायवाची शब्द – वायु, समीर, वात, मारुत, पवमान, बयार, अनिल, हवा।
- पशु का पर्यायवाची शब्द – जानवर, चतुष्पद, मवेशी, जंतु, चौपाया।
- पत्थर का पर्यायवाची शब्द – पाषाण, शिला, प्रस्तर, उपल, पाहन, अश्म।
- पत्नी का पर्यायवाची शब्द – अर्द्धांगिनी, परिणीता, गृहिणी, वधू, दारा, भार्या, कलत्र, लुगाई, सहचरी, बहू, जोरु, गृहस्वामिनी, वल्लभा, बीवी, धर्मपत्नी, कांता।
- पत्ता का पर्यायवाची शब्द – पर्ण, पत्र, दल, पल्लव।
- पार्वती का पर्यायवाची शब्द – गिरिजा, दुर्गा, शैलसुता, अपर्णा, गौरी, शैलजा, भवानी, शिवानी।
- पिता का पर्यायवाची शब्द – जनक, जनयिता, बाप, तात, पितृ।
- पुत्र का पर्यायवाची शब्द – तनुज, तनय, आत्मज, लड़का, नंदन, पूत, बेटा, सुत, लाल, वत्स।
- पुत्री का पर्यायवाची शब्द – तनया, लड़की, आत्मजा, नंदिनी, बेटी, सुता, तनुजा।
- पृथ्वी का पर्यायवाची शब्द – वसुधा, भू, धरा, धरती, मही, धरणी, धरित्री, भूमि, वसुन्धरा, उर्वी, इला, अवनी।
- पेड़ का पर्यायवाची शब्द – तरु, द्रुम, वृक्ष, पादप, रुख।
- प्रत्यक्ष का पर्यायवाची शब्द – सम्मुख, साक्षात, समक्ष, सामने, दृष्टिगोचर।
- फूल का पर्यायवाची शब्द – सुमन, पुहुप, कुसुम, प्रसून, पुष्प, गुल।
- बहुत का पर्यायवाची शब्द – प्रचुर, अति, पर्याप्त, प्रभूत, अमित, अत्यंत।
- बरसात का पर्यायवाची शब्द – पावस, बारिश, वर्षा, वृष्टि, वर्षण।
- बसन्त का पर्यायवाची शब्द – मधुमास, कुसुमाकर, माधव, पिकमित्र, ऋतुराज ।
- बाण का पर्यायवाची शब्द – पत्री, सायक, नाराच, शर, विशिख, शिलीमुख, तीर, आशुग।
- बादल का पर्यायवाची शब्द – वारिद, तोयधर, अम्बुद, तोयद, अम्बुधर, घनश्याम, मेघ, जलद, पयोधर, जलधर, नीरद, घन, पर्जन्य।
- बिजली का पर्यायवाची शब्द – विद्युत, सौदामिनी, तड़ित, दामिनी, चपला, बीजुरी, क्षणप्रभा।
- बुढ़ापा का पर्यायवाची शब्द – जरा, जीर्णावस्था, वृद्धावस्था, वृद्धत्व।
- ब्रह्मा का पर्यायवाची शब्द – लोकेश, हिरण्यगर्भ, आत्मभू, विधि, स्रष्टा, विरंचि, नाभिज, विधाता, चतुरानन, प्रजापति।
- ब्राह्मण का पर्यायवाची शब्द – अग्रजन्मा, भूदेव, भूसुर, द्विज, विप्र, महीदेव।
- भाई का पर्यायवाची शब्द – भ्राता, भैया, सहोदर, बंधु, सगर्भा, सजाता।
- भूखा का पर्यायवाची शब्द – भुक्खड़, क्षुधार्ता, बुभुक्षित, क्षुधातुर।
- महेश का पर्यायवाची शब्द – त्रिपुरारि, कैलासपति, मदनारि, शिव।
- मनीषी का पर्यायवाची शब्द – चिन्तक, प्राज्ञ, पण्डित, विद्वान, विचारक।
- मयूर का पर्यायवाची शब्द – शिखी, केकी, कलापी, ध्वजी, नीलकण्ठ, शिखण्डी, शिव-सुत-वाहन।
- मनोज का पर्यायवाची शब्द – काम, मन्मथ, मनसिज, मदन, रतिपति, अनंग, कंदर्प, कामदेव, पंचशर।
- मार्ग का पर्यायवाची शब्द – पथ, पंथ, राह, रास्ता, बाट, मग।
- माता का पर्यायवाची शब्द – माँ, जन्मदायिनी, प्रसू, अंबा, जननी।
- मेंढक का पर्यायवाची शब्द – मंडूक, भेक, वर्षाभू, दादुर, शातूर, दर्दुर।
- मैला का पर्यायवाची शब्द – अस्वच्छ, अशुचि, अपवित्र, गन्दा।
- यम का पर्यायवाची शब्द – यमराज, कृतांत, रविसुत, धर्मराज।
- युद्ध का पर्यायवाची शब्द – समर, रण, संग्राम, विग्रह।
- युवती का पर्यायवाची शब्द – सुन्दरी, श्यामा, किशोरी, तरुणी।
- रंक का पर्यायवाची शब्द – दरिद्र, निर्धन, अकिंचन, कंगाल, धनहीन।
- रावण का पर्यायवाची शब्द – दशानन, लंकेश, लंकापति, दशशीश।
- राधिका का पर्यायवाची शब्द – राधा, ब्रजरानी, हरिप्रिया, वृषभानुजा।
- राजा का पर्यायवाची शब्द – भूमिपति, भूपति, राव, नृप, भूप, सम्राट नृपति, नरेश, नरेन्द्र, भूपाल, महीप, शासक।
- रोगी का पर्यायवाची शब्द – रोगग्रस्त, व्याधिग्रस्त, रुग्ण, अस्वस्थ।
- लहर का पर्यायवाची शब्द – तरंग, ऊर्मि, वीचि।
- लता का पर्यायवाची शब्द – वल्लरी, बल्ली, बेली, बेल।
- लौह का पर्यायवाची शब्द – लोहा, अयस, सार।
- वन का पर्यायवाची शब्द – जंगल, अरण्य, विपिन, अटवी, कानन।
- वर्ष का पर्यायवाची शब्द – वत्सर, साल, बरस, अब्द।
- वियोग का पर्यायवाची शब्द – विरह, विप्रलंभ, बिछोह, जुदाई।
- विष का पर्यायवाची शब्द – गरल, ज़हर, हलाहल, कालकूट।
- विष्णु का पर्यायवाची शब्द – नारायण, चक्रपाणि, अच्युत, गोविंद, जनार्दन, चतुर्भुज, मधुरिपु, शेषशायी, लक्ष्मीपति, गरुड़ध्वज, दामोदर, मुकुंद, विट्ठल, हरि, वनमाली, उपेंद्र।
- शराब का पर्यायवाची शब्द – मदिरा, हलिप्रिया, हाला, वीरा, अमृता, मद्य।
- शहद का पर्यायवाची शब्द – पुष्पासव, मकरंद, पुष्परस, मधु।
- शिकारी का पर्यायवाची शब्द – लुब्धक, व्याध, बहेलिया, आखेटक।
- शिव का पर्यायवाची शब्द – शंकर, महादेव, पशुपति, महेश्वर, त्रिलोचन, आशुतोष, गिरीश, कैलाशपति, नीलकंठ, शम्भू, त्रिनयन, रूद्र, चन्द्रशेखर।
- शिष्ट का पर्यायवाची शब्द – विनीत, सुसंस्कृत, सुशील, सभ्य।
- शुभ्र का पर्यायवाची शब्द – गौर, धवल, श्वेत, सफ़ेद, अवदात, शुक्ल, वलक्ष।
- शेर का पर्यायवाची शब्द – केहरि, केशरी, वनराज, सिंह।
- शोभा का पर्यायवाची शब्द – सुन्दरता, सौन्दर्य, छटा, मनोहरता।
- समुद्र का पर्यायवाची शब्द – नीरधि, सागर, वारिधि, रत्नाकर, जलधि, नदीश, पारावार, सिंधु, पयोनिधि, वारीश, जलधाम, अंबुधि, उदधि, वरुणालय।
- समूह का पर्यायवाची शब्द – मंडली, गण, टोली, वर्ग, दल, वृंद, समुदाय, निकाय।
- सहेली का पर्यायवाची शब्द – सखी, आली, सहचरी, सजनी, सैरंध्री।
- सभा का पर्यायवाची शब्द – अधिवेशन, परिषद्, बैठक, महासभा।
- सर्प का पर्यायवाची शब्द – अहि, नाग, भुजंग, विषधर, व्याल।
- संपूर्ण का पर्यायवाची शब्द – सब, पूरा, पूर्ण, निखिल।
- संध्या का पर्यायवाची शब्द – सायंकाल, गोधूलि, दिवावसान, निशारंभ, दिनांत, दिवसावसान।
- सुगन्ध का पर्यायवाची शब्द – इष्टगन्ध, घ्राण, सुरभि, सुवास।
- सूर्य का पर्यायवाची शब्द – दिनकर, हरि, दिवाकर, प्रभाकर, आदित्य, मार्तंड, सविता, अर्क, भानु, भास्कर, पंतग, दिनेश, सूरज।
- सेना का पर्यायवाची शब्द – कटक, दल, चमू, फौज, वाहिनी, अनी, सेना, अनीक, सैन्य।
- सेविका का पर्यायवाची शब्द – दासी, नौकरानी, अनुचरी, भृत्या।
- सोना का पर्यायवाची शब्द – हाटक, कनक, स्वर्ण, हिरण्य, कंचन, हेम।
- हाथी का पर्यायवाची शब्द – कुंजर, दंती, हस्ती, मतंग, करी, नाज्ञ, सिंधुर, गज, कुंभी।
- हृदय का पर्यायवाची शब्द – उर, छाती, वक्ष, हिय।
पर्यायवाची शब्द से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
पर्यायवाची शब्द कैसे बनाया जाता है?
जो शब्द समान अर्थ के कारण किसी दूसरे शब्द की जगह ले लेते हैं उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं
कमल का पर्यायवाची शब्द क्या हैं?
नीरज, वारिज, अम्बुज, तोयज, पंकज, जलज, इंदीवर, उत्पल, राजीव, अरविन्द, पद्म, पुंडरीक, नलिन,सरसीरुह, सरसिज, सारंग, अब्ज, तामरस, शतदल, कुवलय, पारिजात।
बादल का पर्यायवाची शब्द क्या हैं?
वारिद, तोयधर, अम्बुद, तोयद, अम्बुधर, घनश्याम, मेघ, जलद, पयोधर, जलधर, नीरद, घन, पर्जन्य।
सूर्य का पर्यायवाची शब्द क्या हैं?
दिनकर, हरि, दिवाकर, प्रभाकर, आदित्य, मार्तंड, सविता, अर्क, भानु, भास्कर, पंतग, दिनेश, सूरज
पेड़ का पर्यायवाची शब्द क्या हैं?
तरु, द्रुम, वृक्ष, पादप, रुख।
नदी का पर्यायवाची शब्द क्या हैं?
सरिता, तटिनी, आपगा, निम्नगा, तरंगिणी, वाहिनी, शैलजा।
चंद्रमा का पर्यायवाची शब्द क्या हैं?
शशांक, चंद्रमा, निशाकर, कलानाथ, सुधाकर, सुधांशु, शशि, हिमांशु, राकेश, चंद्र, मयंक, इंदु, राकापति, रजनीपति, सोम, निशानाथ, तारकेश्वर।
फूल का पर्यायवाची शब्द क्या हैं?
सुमन, पुहुप, कुसुम, प्रसून, पुष्प, गुल।
अन्य लेख
संज्ञा | कारक |
सर्वनाम | वाक्य विचार |
विशेषण | वाच्य |
क्रिया | काल |
शब्द | अविकारी शब्द |
क्रिया विशेषण | मुहावरे |
संधि | लोकोक्तियाँ |
लिंग | वर्ण विचार |
वचन | विराम चिन्ह |
समास | वाक्यांश के लिए एक शब्द |
उपसर्ग | पारिभाषिक शब्दावली |
प्रत्यय | कारक चिन्ह |
अनेकार्थी शब्द | विलोम शब्द |
तत्सम शब्द | तद्भव शब्द |
एकार्थक शब्द | अन्य सभी लेख |
Paryayvachi Shabd Quiz
Q.1
‘लीन’ शब्द किसका Paryayvachi है?
1
विमुग्ध
2
विष
3
विवश
4
वियोग
Q.2
‘मृषा’ शब्द किसका Paryayvachi है?
1
झिझक
2
झूठ
3
जीविका
4
इच्छा
Q.3
निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द परस्पर Paryayvachi नहीं हैं?
1
तारक, खद्योत
2
सरसी, सर
3
शमशीर, मनोज्ञा
4
सुआ, कीर
Q.4
‘दखल’ शब्द किसका Paryayvachi है?
1
कब्जा
2
कर्ज
3
कपटी
4
कपट
Q.5
‘आकाश’ का Paryayvachi शब्द नहीं है–
1
व्योम
2
विभु
3
फलक
4
अभ्र
Q.6
‘श्रुतिपुट’ शब्द किसका Paryayvachi है?
1
कान
2
आँख
3
कण्ठ
4
उपर्युक्त में से कोई नहीं
Q.7
‘निर्मम’ शब्द किसका Paryayvachi है?
1
क्रोध
2
कृतज्ञ
3
कृपा
4
क्रूर
Q.8
निम्नलिखित में से किस विकल्प में Paryayvachi शब्द युग्म अशुद्ध हैं?
1
झरोखा – परछाई, प्रतिच्छाया
2
ढिठाई – अविनय, प्रगल्भता
3
टेढ़ा – बलदार, वक्र
4
ढाँढस – तसल्ली, दिलासा
Q.9
‘श्लाघा’ शब्द किसका Paryayvachi है?
1
प्रसन्न
2
प्रशंसा
3
प्रसिद्ध
4
उपर्युक्त में से कोई नहीं
Q.10
निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द परस्पर Paryayvachi हैं?
1
विशिख, सायक, शर
2
घनवल्ली, मलय, श्रीखंड
3
मध्यंग, पट, वसन
4
आभा, कुनबा, कुल
Q.11
निम्नलिखित में से ‘गज’ का Paryayvachi शब्द नहीं है–
1
नाग
2
करी
3
मानसौक
4
सिंधुर
Q.12
निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द परस्पर Paryayvachi नहीं है?
1
तड़ाग, खड्ग, करवाल
2
तूणीर, तूणी, तूण
3
थोड़ा, लेशमात्र, रंचमात्र
4
विवाद, झगड़ा, कहासुनी
Q.13
‘मुआफिक’ शब्द किसका Paryayvachi है?
1
अनिष्ट
2
अनिवार्य
3
अनुकूल
4
उपर्युक्त में से कोई नहीं
Q.14
निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द परस्पर Paryayvachi है?
1
दीधिति, शक्वरी, मुँदरी
2
करवीर, ठेंगा, अंगुश्ते
3
अंगुसा, कलिका, भाग
4
उपस्थ, क्रोड़, तेमनी
Q.15
‘विभु’ शब्द किसका Paryayvachi है?
1
आत्मा
2
आयु
3
आनंद
4
उपर्युक्त में से कोई नहीं
Q.16
‘मोचा’ शब्द किसका Paryayvachi है?
1
केश
2
कृपा
3
केला
4
कोयल
Q.17
‘खिड़की’ शब्द का Paryayvachi है–
1
नीरव
2
गवाक्ष
3
गवेषणा
4
भाग
Q.18
निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द परस्पर Paryayvachi नहीं है?
1
अंदेशा, भय, डर
2
गवेषणा, शोध, अन्वीक्षण
3
पामर, कुटिल, शठ
4
शांत, नीरव, सचेत
Q.19
‘निर्लिप्त’ शब्द किसका Paryayvachi है?
1
उदास
2
उदासीन
3
उत्थान
4
उत्तम
Q.20
निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द परस्पर Paryayvachi हैं?
1
दरिद्र, रंक, अंकिचन
2
क्षीर, पय, गात
3
कामाक्षी, सुभद्रा, दमुल
4
ऊहापोह, कशमकश, लोकातीत
Q.21
निम्नलिखित में से ‘यमुना’ का Paryayvachi शब्द नहीं है–
1
कालिंदी
2
अर्कजा
3
कृष्णा
4
कूलंकषा
Q.22
निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द परस्पर Paryayvachi नहीं है?
1
अभिप्रेत, अभीष्ट, कामना
2
निश्छलता, सदाशयता, निष्कपटता
3
कुढ़न, खार, डाह
4
निरंजन, विभु, स्वयंभू
Q.23
‘परिचर’ शब्द किसका Paryayvachi है–
1
दानव
2
दास
3
दीन
4
दु:ख
Q.24
‘चेष्टा’ शब्द किसका Paryayvachi है?
1
कोशिश
2
कोमल
3
क्रोध
4
कोष
Q.25
‘निभृत’ शब्द किसका Paryayvachi है?
1
गर्व
2
गुप्त
3
गौरव
4
गरीब
Q.26
‘नत्थी’ शब्द किसका Paryayvachi है?
1
लोहा
2
लक्ष्य
3
लालसा
4
लग्न
Q.27
‘इन्दीवर’ शब्द किसका Paryayvachi है?
1
कबूतर
2
कान
3
कमल
4
कामदेव
Q.28
निम्नलिखित में से ‘जंगल’ का Paryayvachi नहीं है–
1
वन
2
जीव
3
कानन
4
विपिन
Q.29
निम्नलिखित में से ‘नाव’ का Paryayvachi है–
1
पतंग
2
तरी
3
नैया
4
उपर्युक्त सभी
Q.30
निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी परस्पर Paryayvachi हैं?
1
चाकर, किंकर, परिचर
2
चकित, स्तब्ध, विभूति
3
शत्रुता, विरोध, उपद्रव
4
वपु, काया, चंडी
Q.31
किस विकल्प में सभी शब्द ‘सरस्वती’ के Paryayvachi नहीं है?
1
गिरा, हंसवाहिनी
2
वागीश्वरी, महाश्वेता
3
सुरभि, वीणापाणि
4
शारदा, भारती
Q.32
‘आग’ का Paryayvachi नहीं है–
1
शिखी
2
आहूत
3
अनल
4
रोहिताश्व
Q.33
‘जाह्नवी’ शब्द का पर्याय है–
1
कुमुदिनी
2
रश्मि
3
नलनी
4
मंदाकिनी
Q.34
निम्नलिखित में से ‘पुत्री’ शब्द के Paryayvachi शब्द समूह कौन-से है?
1
भार्या, कान्ता, अबला, वनिता
2
लड़की, बेटी, अचला, वसुधा
3
सुता, धरा, वसुमति, अचला
4
तनया, आत्मजा, दुहिता, तनुजा
Q.35
इनमें से ब्रह्मा का Paryayvachi शब्द कौन-सा है?
1
चक्रपाणि
2
विरंचि
3
गंगाधर
4
त्रिलोचन
Q.36
कौन-सा शब्द ‘धनुष’ का Paryayvachi नहीं है?
1
विशिख
2
कोदण्ड
3
चाप
4
शरासन
Q.37
“उस के प्राण-पखेरू उड़ गये।“ इस वाक्य में ‘पखेरू’ शब्द किसका Paryayvachi है?
1
पक्षी
2
जल्दी
3
पखवाड़ा
4
पखारना
Q.38
निम्नलिखित में से ‘चन्द्रमा’ का Paryayvachi नहीं है–
1
सुधांशु
2
सुधाकर
3
सुधाधर
4
सलिल
Q.39
‘छानी’ शब्द किसका Paryayvachi नहीं है?
1
विधि
2
कुंज
3
पर्णकुटी
4
झूंपा
Q.40
‘बसंतदूत’ किसका Paryayvachi शब्द है?
1
तितली
2
भँवरा
3
कोयल
4
चिड़िया