बल किसे कहते हैं? परिभाषा, बल के प्रकार, उदाहरण Force in Hindi

नमस्कार आज हम भौतिक विज्ञानं के महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक बल (Force in Hindi) के विषय में अध्ययन करेंगे तथा साथ ही जानेंगे की बल किसे कहते हैं? बल की परिभाषा क्या है? बल के प्रकार क्या है, बल के उदाहरण, बल की विमा, बल का सूत्र और अभी अन्य टॉपिक जो बल से सम्बंधित है। चलिए आइये शुरू करते हैं।

बल किसे कहते हैं?

बल वह भौतिक राशि है, जो किसी वस्तु की स्थिति में परिवर्तन कर दे, या स्थिति में परिवर्तन को प्रेरित करे।

बल की परिभाषा

बल वह भौतिक राशि है, जो किसी वस्तु की स्थिति में परिवर्तन कर दे, या स्थिति में परिवर्तन को प्रेरित करे।

यह एक सदिश राशि/Vector है।

बल का मात्रक

– मात्रक → न्यूटन (S.I. मात्रक)
→ डाईन (C.G.S. मात्रक)
→ kg. mtr sec(1 न्यूटन = 105 डाईन)
– बल की विमा → M1L1T–2

बल के प्रकार:-

1. गुरुत्वाकर्षण बल/Gravitational force:-

  • पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में स्थित प्रत्येक वस्तुएँ अन्य वस्तुओं पर गुरुत्वाकर्षण बल लगाती है तथा स्वयं भी इनसे गुरुत्वाकर्षण बल अनुभव करती है
  • 2 वस्तुओं के मध्य लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल उनके द्रव्यमानों के गुणनफल के समानुपाती व उनके बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
  • 2 वस्तुओं के मध्य लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल उन वस्तुओं के मध्य उपस्थित माध्यम पर निर्भर नहीं करता है।
  • प्राकृतिक बलों में गुरुत्वाकर्षण बल सबसे दुर्बल होता है, लेकिन इसकी परास/Range सबसे ज्यादा होती है।

Q. यदि पृथ्वी व सूर्य के मध्य लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल F है। अब इनके बीच दूरी आधी कर दें तो गुरुत्वाकर्षण बल होगा?
(a) F/2  (b) 2F
(c) F/4  (d) 4F

bal ka formula

विद्युत चुंबकीय बल/Electro magnetic forces:-

विद्युत चुंबकीय बल

सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक:-

सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक

विद्युत चुंबकीय बल:-

  • विद्युत बल दो यो दो से अधिक आवेश एक-दूसरे से प्रतिकर्षण (समान आवेशों में) या आकर्षण (विपरीत आवेशों में) बल का अनुभव करते हैं।
  • प्रत्येक बिंदु आवेश के चारों ओर विद्युत क्षेत्र पाया जाता है, जिसमें अन्य आवेश बल का अनुभव करता है।
  • दो स्थिर बिंदु आवेश (q1 एवं q2) एक दूसरे से r मीटर दूरी पर रखे हैं, तो उनके मध्य लगने वाला स्थिर विद्युत बल आवेशों के गुणनफल के समानुपाती व उनके बीच की दूरी के वर्ग से व्युत्क्रमानुपाती होता है अर्थात्
विद्युत चुंबकीय बल formula

चुंबकीय बल:-

  • चुंबकीय ध्रुवों में भी आवेशों के समान प्रतिकर्षण एवं आकर्षण बल लगते हैं।
  • यदि दो चुंबकीय ध्रुवों की तीव्रता i1 एवं i2 हो तथा इनके बीच दूरी r मीटर हो तो उनके बीच लगने वाला चुंबकीय बल तीव्रता के गुणनफल के समानुपाती तथा दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
chumbakiya bal formula bal kise kahte hain

विद्युत चुंबकीय बल, गुरुत्वाकर्षण बल की तुलना में प्रबल होते हैं, जबकि इनकी परास गुरुत्वाकर्षण बल से कम होती है।

नाभिकीय बल/Nuclear Force:-

  • नाभिक में उपस्थित नाभिकीय कणों/न्यूक्लियॉन्स को नाभिक में ही बाँधे रखने के लिए प्रबल नाभिकीय प्रबल कार्य करता है।
  • नाभिकीय बल प्राकृतिक बलों से प्रबल होते हैं (प्रबल नाभिकीय बल) लेकिन इनकी परास/Range सबसे कम (10–15 मीटर/फर्मी कोटि) होती है।
  • प्राकृतिक बलों की परास का क्रम –
  • गुरुत्वाकर्षण बल > विद्युत चुंबकीय बल > नाभिकीय बल
  • प्राकृतिक बलों की प्रबलता का क्रम –

– नाभिकीय बल > विद्युत चुंबकीय बल > गुरुत्वाकर्षण बल

Faq

बल की परिभाषा क्या है?

बल वह भौतिक राशि है, जो किसी वस्तु की स्थिति में परिवर्तन कर दे, या स्थिति में परिवर्तन को प्रेरित करे।

बल की खोज किसने की थी?

सर आइजैक न्यूटन

बल का सूत्र क्या है?

M1L1T–2

यह भी पढ़े

घर्षण किसे कहते हैं? घर्षण बल के प्रकार, परिभाषा, लाभ what is friction in hindi
ऊष्मा किसे कहते हैं? गुप्त ऊष्मा, परिभाषा, प्रकार, सूत्र, मात्रक Heat in Hindi

चुम्बक किसे कहते है? प्रकार, गुण, चुंबकीय तरंग, क्षेत्र

MCQ

Q.2जब 2 किग्रा. वाले द्रव्यमान पर 5N का Force लगाया जाता है, तो उत्पन्न होने वाला त्वरण होगा-

1
2.5 m/s2

2
2.5 m/s

3
25 m/s

4
25 m/s2

Q.340 कि.ग्रा. द्रव्यमान वाली एक लड़की 6 m/s के क्षैतिज वेग से घर्षण रहित पहियों वाली स्थिर गाड़ी पर कूदती है। यदि गाड़ी का द्रव्यमान 4 कि.ग्रा. है, तो निकाय का अंतिम वेग होगा, (क्षैतिज दिशा में कोई बाह्य Force कार्यरत नहीं है)–

1
6 m/s

2
4 m/s

3
5.25 m/s

4
5.45 m/s

Q.4यदि एक वस्तु का द्रव्यमान 10 किग्रा. है तथा इसका त्वरण 5m/sec2 है, तो इस वस्तु पर कार्यरत Force होगा-

1
50N

2
2N

3
0.5N

4
5N

Q.5यदि एक वस्तु पर 50 न्यूटन Force कार्यरत है तथा इस वस्तु पर गुरुत्वीय त्वरण कार्यरत है तो वस्तु का द्रव्यमान होगा-

1
5 kg

2
1 kg

3
98 kg

4
100 kg

Q.6निम्नलिखित में से कौन-सा मूलभूत Force नहीं है?

1
गुरुत्वाकर्षण Force

2
दुर्Force नाभिकीय Force

3
घर्षण Force

4
विद्युत चुम्बकीय Force

Q.7किसी वस्तु पर कार्यरत Force वस्तु के निम्नलिखित में से किस स्थिति/परिस्थिति में परिवर्तन नहीं करता है?

1
गति

2
अवस्था

3
रूप/आकार

4
उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q.8अपने कक्ष में एक उपग्रह पृथ्वी के चक्कर लगाता रहता है। वह ऐसा निम्नलिखित में से किस कारण से करता है?

1
अपकेन्द्रीय Force

2
अभिकेन्द्रीय Force

3
गुरुत्वाकर्षण Force

4
उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q.9आवेग (impulse) का संबंध है-

1
Force× समय अन्तराल

2
Force × त्वरण

3
Force × विस्थापन

4
द्रव्यमान × वेग

Q.10यदि किसी वस्तु पर 7 sec के अन्तराल के लिए आवेग का मान 35N×sec है, तो कार्यरत Force का मान होगा-

1
7N

2
5N

3
30N

4
175N

Q.11किसी वस्तु का द्रव्यमान 5 किग्रा. है तो वस्तु का भार होगा-

1
100N

2
50N

3
20N

4
200N

नमस्कार मेरा नाम मानवेन्द्र है। मैं वर्तमान में Pathatu प्लेटफार्म पर लेखन और शिक्षण का कार्य करता हूँ। मैंने विज्ञान संकाय से स्नातक किया है और वर्तमान में राजस्थान यूनिवर्सिटी से भौतिक विज्ञान विषय में स्नात्तकोत्तर कर रहा हूँ। लेखन और शिक्षण में दिसलचस्पी होने कारण मैंने यहाँ कुछ जानकारी उपलब्ध करवाई हैं।

Leave a Comment