भौतिक राशि किसे कहते हैं? भौतिक राशियाँ और उनके मात्रक PDF

नमस्कार आज हम भौतिक विज्ञान के महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक भौतिक राशि अथवा भौतिक राशियाँ और उनके मात्रक के विषय में अध्ययन करेंगे तथा साथ ही जानेंगे की भौतिक राशि किसे कहते हैं एवं इनसे सम्बंधित PDF भी यहां उपलब्ध कराइ गयी है।

भौतिक राशि किसे कहते हैं?

वे राशियाँ जिनकों मापा जा सके, भौतिक राशि अथवा भौतिक राशियाँ कहलाती हैं।

भौतिक राशियाँ के प्रकार:

भौतिक राशि अथवा भौतिक राशियों के प्रकार निम्नलिखित है।

(A) मात्रक तथा मापन के आधार पर:

– किसी भी भौतिक राशि के मापन के लिए मात्रक प्रयोग में लिए जाते है।
– मात्रक दो प्रकार के होते है-

(i) मूल मात्रक:-
– वे मात्रक जिन्हें व्यक्त करनें के लिए अन्य मात्रकों की आवश्यकता नहीं होती है।
– S.I पद्धति अनुसार मूल मात्रक सात प्रकार के होते हैं-

मूल राशिमूल मात्रकसंकेत
लम्बाईमीटरm
द्रव्यमानकिलोग्रामKg
समयसेकण्डS
विद्युत धाराऐम्पियरA
तापकेल्विनK
ज्योति तीव्रताकेण्डिलाcd
पदार्थ की मात्रामोलmol

(ii) व्युत्पन्न मात्रक :-
– वे मात्रक, जो मूल मात्रकों की सहायता से प्राप्त होते हैं।

भौतिक राशिमात्रक
घनत्वकिग्रा मी -3
त्वरणमीटर से -2
दाबन्यूटन-मीटर -2 या पास्कल
कार्य या ऊर्जान्यूटन-मीटर या जूल
शक्तिजूल से -1 या वाट
वेगमीटर से -1
बलकिग्रा-मी से -2 या न्यूटन

(B) दिशा एवं परिणाम के आधार पर:-

दिशा व परिणाम के आधार पर राशियाँ दो प्रकार की होती है।

(i) अदिश राशि:-
– वे भौतिक राशियाँ जिन्हें व्यक्त करने के लिए केवल परिणाम की आवश्यकता होती है। दिशा की नहीं, अदिश राशियाँ कहलाती हैं।
उदाहरण – दूरी, चाल, समय, ऊर्जा, शक्ति, विद्युत धारा, आवेश आदि।

(ii) सदिश राशि:-
– वे भौतिक राशियाँ जिन्हें व्यक्त करने के लिए परिणाम के साथ-साथ दिशा की भी आवश्यकता होती है, सदिश राशियाँ कहलाती हैं।
उदाहरण- विस्थापन, वेग, त्वरण, बल, विद्युत क्षेत्र, बल-आघूर्ण आदि।

मात्रक पद्धतियाँ:-

1. MKS  पद्धति:-
लम्बाई  – मीटर (m)
द्रव्यमान  – किलोग्राम (kg)
समय  – सेकण्ड (s)

2. CGS पद्धति:-
लम्बाई  – सेंटीमीटर (cm)
द्रव्यमान  – ग्राम (gm)
समय  – सेकण्ड (s)

3. FPS पद्धति:- इसे ब्रिटिश पद्धति भी कहते हैं।
लम्बाई  – फुट (foot)
द्रव्यमान  – पाउण्ड (pound)
समय  – सेकण्ड (second)

4. SI पद्धति (International system of unit)
– यह पद्धति MKS पद्धति का परिवर्तित रूप हैं।
– वर्तमान में इसी पद्धति का प्रयोग किया जाता है।
– SI पद्धति के सात मूल मात्रक होते हैं।

भौतिक राशियाँ और उनके मात्रक PDF

दूरी के मात्रक:-
1. खगोलीय इकाई (AU)
– एक खगोलीय इकाई पृथ्वी व सूर्य के मध्य औसत दूरी को दर्शाती है।
1AU = 1.4×1011m

2. प्रकाश वर्ष-
– एक वर्ष में प्रकाश द्वारा तय की गई दूरी
1LY = 9.46 × 1015m

3. पारसेक-
– यह दूरी का सबसे बड़ा मात्रक है।
1 Parsec = 3.08 × 1016m
– इसका प्रयोग खगोलीय पिण्डों के मध्य दूरी को मापने में किया जाता हैं।

बल (F):– 
 m×a (m = द्रव्यमान, a =  त्वरण)
– बल का मात्रक न्यूटन होता है।
– 1 न्यूटन में 105 डाइन होते हैं।

ऊर्जा- जूल, कैलोरी, अर्ग
– 1 जूल में 107 अर्ग होते हैं।

गति के अध्ययन करने हेतु कुछ भौतिक राशियाँ –

दूरी एवं विस्थापन:–

दूरीविस्थापन
(i) तय किए गए पथ की कुल लम्बाई दूरी कहलाती है।(i) प्रारंभिक एंव अंतिम बिन्दु के बीच की सीधी दूरी विस्थापन  कहलाती है।
(ii) दूरी अदिश राशि है।(ii) विस्थापन सदिश राशि है।
(iii) दूरी का मात्रक मीटर होता है।(iii) विस्थापन का मात्रक भी मीटर होता है।

चाल एवं वेग:-

चाल (Speed)वेग (Velocity)
इकाई समय में तय की गई दूरी चाल कहलाती है।इकाई समय में तय किया गया विस्थापन वेग कहलाता है।
यह अदिश राशि है।यह सदिश राशि है
इनका मात्रक मीटर/ सैकण्ड होता है।इनका मात्रक मीटर/ सैकण्ड होता है।

त्वरण (a):-
– किसी वस्तु के वेग में परिवर्तन की दर या इकाई समय में वस्तु के वेग में परिवर्तन उसमें उत्पन्न त्वरण के बराबर होता है।
– त्वरण एक सदिश राशि है।
– त्वरण का मात्रक मीटर/सैकण्ड2 अथवा मीटर × सैकण्ड -2 होता है।

संवेग (P):-
– किसी वस्तु के द्रव्यमान एवं वेग का गुणनफल उस वस्तु के संवेग को दर्शाते हैं।
– P = M×V
– संवेग एक सदिश राशि है।

अन्य अध्ययन सामग्री

बल किसे कहते हैं? परिभाषा, बल के प्रकार, उदाहरण Force in Hindi

नैनो टेक्नोलॉजी क्या है? What is Nanotechnology in Hindi

Faq

भौतिक राशि क्या है?

वे राशियाँ जिनकों मापा जा सके, भौतिक राशियाँ कहलाती हैं।

7 भौतिक राशियां क्या हैं?

वस्तु का द्रव्यमान, लम्बाई, बल, चाल, दूरी, विद्युत् धारा, घनत्व आदि|

यूनिट किसका मात्रक होता है?

मापन के सन्दर्भ में मात्रक या इकाई (unit) 

नमस्कार मेरा नाम मानवेन्द्र है। मैं वर्तमान में Pathatu प्लेटफार्म पर लेखन और शिक्षण का कार्य करता हूँ। मैंने विज्ञान संकाय से स्नातक किया है और वर्तमान में राजस्थान यूनिवर्सिटी से भौतिक विज्ञान विषय में स्नात्तकोत्तर कर रहा हूँ। लेखन और शिक्षण में दिसलचस्पी होने कारण मैंने यहाँ कुछ जानकारी उपलब्ध करवाई हैं।

Leave a Comment