विज्ञान की परिभाषा क्या है? What is Science In Hindi विज्ञान के प्रकार, Vigyan kya hai

नमस्कार पाठको, एक बार फिर आपका स्वागत है। आज हम इस लेख में विज्ञान के विषय अर्थात बारे में जानेंगे।
इस टॉपिक से सम्बंधित आपके विभिन्न प्रश्नो का जवाब देने का प्रयास इस लेख में किया गया है। एक विधार्थी के मन में अवश्य ही प्रश्न उत्पन्न होते होंगे की विज्ञान क्या है ?। विज्ञान किसे कहते है? विज्ञान की परिभाषा क्या है ? What is Science In HINDI (definition of science in hindi)
इनके अलावा विज्ञान के प्रकार , महत्त्व , गुणधर्म इत्यादि के बारे में भी जानेंगे।

परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण सवाल का समावेश भी किया गया है। विभिन दार्शनिको के महत्वपूर्ण नोट्स का सलंगन किया गया है।

विज्ञान का अर्थ (WHAT IS SCIENCE IN HINDI)

विज्ञान शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के शब्द हुई है, जिसका अर्थ हैं ‘जानना’ । प्रकृति में उपस्थित सभी भौतिक व अभौतिक चीजों व घटनाओं को जानना व उनके विषय में सुव्यवस्थित ढंग से जानकारी को संकलन करने को ही विज्ञान कहते हैं।

हिन्दी भाषा में ‘ज्ञान’ शब्द में ‘वि’ उपसर्ग लगाकर ‘विज्ञान’ शब्द बना है, जिसका अर्थ है किसी वस्तु अथवा घटना (जो कि प्रकृति में हो) के सम्बन्ध में सुव्यवस्थित ज्ञान । अन्य परिभाषा के अनुसार, किसी स्वतन्त्र अवधारणा के रूप में मौजूद किसी विषय की संपूर्ण विषय-सामग्री तथा उससे सम्बन्धित सभी तथ्यों के व्यापक विवेचन को विज्ञान कहा जा सकता है। यह विवेचन तर्कसंगत, पूर्णतः मूल सिद्धान्तों पर आधारित होना चाहिये ।

  • ऋगवेद में विज्ञान शब्द का उल्लेख है।
  • विज्ञान शब्द संस्कृत के विज्ञानम् (वि + ज्ञा + ल्युट् ) शब्द से बना हैं जिसका अर्थ हैं विशेष ज्ञान ।
  • अग्रेजी का साइन्स शब्द लेटिन भाषा के सांइशिया शब्द से बना है, इसका अर्थ है जानना (to know)।
  • विज्ञान शब्द का प्रयोग लगभग हमेशा प्राकृतिक विज्ञान के लिए ही किया जाता है
    क्योंकि प्राकृतिक विज्ञान प्रकृति व भौतिक दुनिया का व्यवस्थित ज्ञान हैं।
  • विज्ञान का अर्थ वर्तमान युग विज्ञान का युग है। विज्ञान के अनेक आविष्कारों के कारण ही आज मनुष्य का जीवन बहुत आरामदायक हो गया है।
  • दुनियाँ सिमट कर बहुत छोटी हो गयी है। विज्ञान एक विशेष ज्ञान है जिसके द्वारा हम क्या, क्यों और कैसे का पता लगाते है।
  • विज्ञान का उल्लेख ऋग्वेद में भी मिलता है।
  • विज्ञान वह व्यवस्थित ज्ञान है जो विचार, अवलोकन, अध्ययन और प्रयोगों से मिलता है, जो किसी अध्ययन के विषय की
    प्रकृति या सिद्धांतों को जानने के लिए किये जाते है।

विज्ञान की परिभाषा(Definition Of Science in Hindi):-

विज्ञान की परिभाषा कुछ इस तरह है –

  • “किसी भी विषय के क्रमबद्ध अध्ययन से अर्जित एवम् प्रयोगों द्वारा प्रमाणित वर्गीकृत ज्ञान को विज्ञान कहते है।”

विज्ञान की विभिन्न परिभाषा (Vigyan ki Paribhasha) :-

विज्ञान की भिन्न-भिन्न परिभाषाएँ (Various definitions of science)- विभिन्न विद्वानों द्वारा ‘विज्ञान’ को अलग-अलग तरह से परिभाषित किया गया हैं। कुछ परिभाषायें इस प्रकार हैं

1. एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका के अनुसार, “विज्ञान नैसर्गिक घटनाओं और उनके बीच सम्बन्धों का सुव्यवस्थित ज्ञान ।

(Science is the systematic knowledge of the relations between natural phenomenons.)

2. कुछ सामान्य अर्थ-“ज्ञान का क्रमबद्ध रूप विज्ञान हैं” (Science is the systematic form of knowledge.)

3. आईंस्टाईन के अनुसार, “हमारी ज्ञान अनुभूतियों की अस्त-व्यस्त विभिन्नता को एक तर्कपूर्ण विचार-प्रणाली निर्मित करने के प्रयास को विज्ञान कहते हैं।”

(Science is an attempt to make the chaotic diversity of our sense experience correspond to logically uniform system of thought.) उपरोक्त सभी परिभाषाओं से स्पष्ट हैं कि अपने आस-पास होने वाली सभी घटनाओं की क्रमबद्ध, सुव्यवस्थित, तर्कपूर्ण व संगत जानकारी को विज्ञान कहते हैं। विज्ञान की प्रकृति-विज्ञान नयी खोजों की प्रेरणा प्रदान करता हैं तथा स्वयं इनके द्वारा विकसित होता हैं।

विज्ञान के प्रकार कितने होते हैं (TYPES OF SCIENCE) :-

विज्ञान की शाखाएँ
what is science in hindi

विज्ञान की शाखाएं 2 होती है अर्थात 2 भागो में बाँटा गया है –

विज्ञान को प्राकृतिक विज्ञान के संज्ञा दी जाती है।
प्राकृतिक विज्ञान को मुख्यतया भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान में बाँटा गया है ।

A. भौतिक विज्ञान(Physical Science in hindi):-

प्राकृतिक विज्ञान की इस शाखा में प्रकृति की समस्त निर्जीव वस्तुओं का अध्ययन किया जाता है।

इसे निम्न 4 भागो में बाँटा गया है-

(1) भौतिकी विज्ञान(Physics science in hindi )

  • भौतिकी शास्त्र या भौतिकी प्रकृति विज्ञान की एक बहत विशाल शाखा है।
  • यह ऊर्जा विषयक विज्ञान है और इसमें ऊर्जा के रूपांतरण तथा उसके द्रव सम्बन्धों की विवेचना की जाती है |
  • स्थान, काल, गति, द्रव्य, विद्युत, प्रकाश, ऊष्मा तथा ध्वनि आदि अनेक विषयों का अध्ययन इसमें किया जाता है ।
  • भौतिकी का मुख्य सिद्धांत ऊर्जा संरक्षण का नियम है।

(2) रसायन विज्ञान (Chemistry science in hindi)

  • रसायन विज्ञान में पदार्थों के संघटन, संरचना, गुणों और रासायनिक प्रतिक्रिया के दौरान इनमें हुए परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता हैं।
  • पदार्थों का संघटन परमाणु या उप परमाण्विक कणों जैसे इलैक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से हुआ है।
  • रसायन विज्ञान को केन्द्रीय विज्ञान भी कहा जाता है क्योंकि यह दूसरे विज्ञान जैसे खगोलिकी, भूविज्ञान, भौतिकी और जीवविज्ञान को जोड़ता है।

(3) खगोलिकी विज्ञान (Astronomy science in hindi)

  • खगोलिकी विज्ञान में ब्रह्माण्ड में होने वाली घटनाओं का अवलोकन, विश्लेषण तथा उसकी व्याख्या की जाती हैं।
  • ब्रह्माण्ड में अब तक लगभग 19 अरब आकाश गंगा के होने का अनुमान है और प्रत्येक आकाश गंगा में लगभग 10 अरब तारे हैं।

(4) गणित (Mathematics in hindi)

  • गणित ऐसी विद्याओं का समूह है जो संख्याओं, मात्राओं, परिणामों, रूप और उनके आपसी रिश्तों,
    गुण, स्वभाव, इत्यादि का अध्ययन करती हैं।
  • गणित की कई शाखायें हैं : अंकगणित, रेखागणित, त्रिकोंमिति, सांख्यकी, बीजगणित,कलन आदि ।
  • गणित में अभ्यस्त व्यक्ति को गणितज्ञ कहते है।

(5) भूगर्भिकी विज्ञान (Geology in hindi)

  • पृथ्वी से संबंधित ज्ञान ही भूविज्ञान कहलाता है ।
  • इसमें पृथ्वी की संरचना और उसका निर्माण करने वाली शैलों का अध्ययन किया जाता है |
  • इसके अंतर्गत पृथ्वी संबंधी अनेकानेक विषय आ जाते हैं, जैसे – खनिज शास्त्र, तलछट विज्ञान, खनन आदि।

(B) जीव विज्ञान (Biology in Hindi) :-

  • जीव विज्ञान में जीवों की संरचना, कार्यों, विकास, पहचान, वितरण एवं उनके वर्गीकरण के बारे में पढ़ते हैं |
  • Biology शब्द का प्रयोग सबसे पहले लैमार्क और ट्रविरेनस वैज्ञानिकों ने किया था |
  • जिन वस्तुओं की उत्पति किसी विशेष अकृत्रिम जातीय प्रक्रिया के फलस्वरूप होती है, जीव कहलाती हैं ।
  • जीवों में पोषण, श्वसन, संवेदनशीलता, प्रजनन आदि मौलिक प्रकियाएँ होती हैं।

(1) वनस्पति विज्ञान (Botany Science In Hindi)

  • वनस्पति विज्ञान में पादपों से सम्बंधित क्रियाओं का अध्ययन किया जाता हैं |
  • वनस्पति धरती पर जीवन के मूलभूत अंश हैं । पादपों से ऑक्सीजन, भोजन, ईधन, औषधियाँ इत्यादि मिलती हैं।

(2) प्राणी विज्ञान (Zoology In Hindi)

  • जीवविज्ञान की इस शाखा में जंतुओं और उनके जीवन, शरीर, विकास और वर्गीकरण से संबंधित अध्ययन किया जाता है।
  • लिनियस ने “दि सिस्टम ओफ नेचर” (1735) नामक पुस्तक में जंतुओं के नामकरण का वर्णन किया था।

(3) चिकित्सा विज्ञान (Medical Science In Hindi):-

  • चिकित्सा विज्ञान का सम्बन्ध मानव शरीर को नीरोग रखने, रोग हो जाने पर रोग से मुक्त करने अथवा उसका इलाज करने तथा आयु बढ़ाने से है ।
  • यूनानी आयुर्वेद के जन्मदाता हिप्पोक्रेटीज थे।

विज्ञान का क्या महत्व है ? (Importance of Science In Hindi) :-

वर्तमान समय में विज्ञान के कारण ही मनुष्य के जीवन में बहुत से बदलाव हुए है। इन बदलाव के कारण ही आज मानव का दैनिक जीवन बहुत ही सरल हो गया है।
किसी भी छेत्र में आप देखे चाहे वो चिकित्सा हो या कृषि हो , उद्योग हो , यातायात हो इन सभी छेत्रो में आज जो भी क्रांतिकारी बदलाव है वो सभी विज्ञान की ही देन है।

विज्ञान के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित है –

(अ) प्रकृति की कार्यशैली को समझना एवं उसकी पूर्ण रूप से व्याख्या करना।
(ब) प्रकृति के नियमों के अध्ययन को प्रयोग द्वारा प्रमाणित कर जानकारी प्राप्त करना।
(स) आवश्यक प्रयोग एवं प्रेक्षण लेना तथा उनके निष्कर्ष निकालकर उनका अनुप्रयोग कर प्रकृति पर नियंत्रणकरना।
(द) प्रकृति में विद्यमान साधनों का समस्याओं के निराकरण में उपयोग कर मानवीय जीवन को सुखद तथा उत्कृष्ट बनाना।
(य) समाज में व्याप्त विभिन्न रीतियों एवं परम्पराओं के वैज्ञानिक कारणों को जानना।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • नोबल पुरस्कार प्राप्त भारतीय वैज्ञानिक C.V. रमन को प्रकाश के प्रकीर्णन पर कार्य के लिए 1930 में भौतिकी का नोबल पुरस्कार मिला था।
  • हरगोविंद खुराना को चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार मिला था।
  • सुब्रहमन्यम चन्द्रशेखर को 1983 को विलियम ए. फाउलर के साथ संयुक्त रूप से भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था।
  • वेंकटस्वरमन रामकृष्णन को इजरायल की अदा योनोथ व अमेरिका के थामस स्टीज के साथ 2009 में रसायन विज्ञान का नोबल पुरस्कार मिला था।
  • 22 अक्टूबर 2008 को चंद्रयान-1 भेजा गया। जनवरी 2014 में भारतीय क्रायोजेनिक इंजन के उपयोग से GSLV-D 5 का प्रेक्षपण किया गया।
  • 24 सितम्बर 2014 को मंगलयान भेजा गया।
  • 29 सितम्बर 2015 को अन्तरिक्ष वैद्यशाला स्थापित की गई।
  • 16 दिसम्बर 2015 को PSLVC-29 से 23 विदेशी उपग्रहों का प्रेक्षपण किया गया।
  • 15 फरवरी 2017 को PSLVC-29 से 104 उपग्रहों का प्रेक्षपण किया गया।
  • सुश्रुत ने 26वीं शताब्दी से पहले एक रोगी की कटी हुई नाक ठीक की थी इसलिए इन्हें प्लास्टिक सर्जरी का जनक कहा गया है।
  • सत्येन्द्रनाथ बोस और आइन्स्टीन ने मिलकर बोस – आइन्स्टीन – सांख्यिकी की खोज की।
    भौतिक शास्त्र में दो प्रकार के अणु माने जाते है, बोसॉन और फर्मियान ।
    इनमें से बोसॉन सत्येन्द्रनाथ बोस के नाम पर है।
  • पदार्थ की पांचवी अवस्था का नाम बोस आइन्सटीन कंडनसेट ( B.E.C. ) रखा गया।
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO)
  • स्थापना – 15 अगस्त 1969 में मुख्यालय – बेंगलूरु कर्नाटका में
  • 1962 में इसरो के लिए भारतीय राष्ट्रीय इसरो Sro समिति ( इनकोस्पार) का गठन किया गया।
  • जिसके सभापति डॉ विक्रम साराभाई थे। भारत का पहला कृत्रिम उपग्रह 1975 में प्रक्षेपित किया गया।
  • 1980 में भारतीय निर्मित पहला उपग्रह रोहिणी का प्रक्षेपण किया गया।,

विज्ञान की उत्पत्ति कैसे हुई?

ऋगवेद में विज्ञान शब्द का उल्लेख है।
विज्ञान शब्द संस्कृत के विज्ञानम् (वि + ज्ञा + ल्युट् ) शब्द से बना हैं जिसका अर्थ हैं विशेष ज्ञान

विज्ञान का जन्म कब हुआ?

विज्ञान की खोज ईसा पूर्व की गयी।

साइंस कितने प्रकार के होते?

भौतिक विज्ञान Physics
रसायन विज्ञान Chemistry
जीव विज्ञान Biology
खगोलिकी विज्ञान (Astronomy science in hindi)
गणित
भूगर्भिकी विज्ञान

विज्ञान का शाब्दिक अर्थ क्या है?

  • विज्ञान शब्द संस्कृत के विज्ञानम् (वि + ज्ञा + ल्युट् ) शब्द से बना हैं जिसका अर्थ हैं विशेष ज्ञान ।
  • What is Science in Hindi Video

    नमस्कार मेरा नाम मानवेन्द्र है। मैं वर्तमान में Pathatu प्लेटफार्म पर लेखन और शिक्षण का कार्य करता हूँ। मैंने विज्ञान संकाय से स्नातक किया है और वर्तमान में राजस्थान यूनिवर्सिटी से भौतिक विज्ञान विषय में स्नात्तकोत्तर कर रहा हूँ। लेखन और शिक्षण में दिसलचस्पी होने कारण मैंने यहाँ कुछ जानकारी उपलब्ध करवाई हैं।