RPSC Deputy Jailor Syllabus: राजस्थान डिप्टी जेलर भर्ती का सिलेबस जारी, यहां से देखे

RPSC Deputy Jailor Syllabus: काफी लम्बे समय से राजस्थान में नई भारतीयों का इन्तजार लाखो युवा कर रहे थे अब उनके सपने पुरे करने के नए अवसर के रूप राजस्थान डिप्टी जेलर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 6 अगस्त तक भरे जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए आपको RPSC Deputy Jailor Syllabus एवं RPSC Deputy Jailor Exam Pattern के बारे में जानकारी होनी चाहिए जो आपको यहां पर उपलब्ध करवाई गयी हैं।

RPSC Deputy Jailor Syllabus: राजस्थान डिप्टी जेलर भर्ती का सिलेबस जारी, यहां से करे डाउनलोड

लम्बे इंतजार के बाद बेरोजगारों के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कारागार विभाग के लिए नई भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है इसके तहत डिप्टी जेलर के कुल 73 रिक्त पदों को भरा जाएगा इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं राजस्थान डिप्टी जेलर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जुलाई से शुरू होंगे और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त रखी गई है। आप भी यदि इस भर्ती परीक्षा में आवेदन करना चाहते है तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर करे। आपको RPSC Deputy Jailor Syllabus एवं RPSC Deputy Jailor Exam Pattern यहां पर दिया गया है जिसके माध्यम से आप आसानी से तैयारी कर सकते हैं।

RPSC Deputy Jailor Syllabus

जैसा की आपको पता ही होगा की हाल ही में जारी किये गए भर्ती नोटिफिकेशन में दिया गया एग्जाम पैटर्न कुछ इस प्रकार है।

लिखित परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम :

प्रश्न-पत्रविषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमय
I.सामान्य हिन्दी1002002 घण्टे
II.सामान्य ज्ञान तथा सामान्य विज्ञान1002002 घण्टे

नोट :-

1. मूल्यांकन में ऋणात्मक अंकन किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

पाठ्यक्रम

RPSC Deputy Jailor Syllabus Paper 1

(सामान्य हिन्दी)

1.शब्द रचना
संधि एवं संधि विच्छेद, समास, उपसर्ग, प्रत्यय
2.शब्द प्रकार
i.   तत्सम, अर्द्ध तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशीii.  संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय (क्रिया विशेषण, संबंध सूचक, विस्मयबोधक, निपात)
3.शब्द ज्ञान
i. पर्यायवाची ii. विलोम शब्द iii. शब्द युग्मों का अर्थ भेद iv. वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द v. समश्रुत भिन्नार्थक शब्द vi. समानार्थी शब्दों का विवेक vii. उपयुक्त शब्द चयन viii. संबंधवाची शब्दावली
4.शब्द शुद्धि
शब्द शुद्धि
5.व्याकरणिक कोटियाँ
i. परसर्गii. लिंग iii. वचन iv. पुरुष v. काल vi. वृत्ति (Mood) vii. पक्ष (Aspect) viii. वाच्य (Voice)
6.वाक्य रचना
वाक्य रचना
7.वाक्य शुद्धि
वाक्य शुद्धि
8.विराम चिह्नों का प्रयोग
विराम चिह्नों का प्रयोग
9.मुहावरे/लोकोक्तियाँ
मुहावरे, लोकोक्तियाँ
10.पारिभाषिक शब्दावली
प्रशासनिक, विधिक (विशेषत:)

RPSC Deputy Jailor Syllabus Paper 2

सामान्य ज्ञान तथा सामान्य विज्ञान
राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृतिसाहित्य, परम्परा एवं विरासत

  • राजस्थान के इतिहास की महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रमुख राजवंश, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था। सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दे
  • स्वतंत्रता आन्दोलन, जनजागरण व राजनीतिक एकीकरण
  • स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएँ– किले एवं स्मारक
  • कलाएँ, चित्रकलाएँ और हस्तशिल्प
  • राजस्थानी साहित्य की महत्त्वपूर्ण कृतियाँ, क्षेत्रीय बोलियाँ
  • मेले, त्योहार, लोक संगीत एवं लोक नृत्य
  • राजस्थानी संस्कृति, परम्परा एवं विरासत
  • राजस्थान के धार्मिक आन्दोलन, संत एवं लोक देवता
  • महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थल
  • राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व

भारत का इतिहास
प्राचीनकाल एवं मध्यकाल :-

  • प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत के इतिहास की प्रमुख विशेषताएँ एवं महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ
  • कला, संस्कृति, साहित्य एवं स्थापत्य
  • प्रमुख राजवंश, उनकी प्रशासनिक सामाजिक व आर्थिक व्यवस्था। सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दे, प्रमुख आन्दोलन

आधुनिक काल :

  • आधुनिक भारत का इतिहास (18वीं शताब्दी के मध्य से वर्तमान तक)– प्रमुख घटनाएँ, व्यक्तित्व एवं मुद्दे
  • स्वतंत्रता संघर्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन- विभिन्न अवस्थाएँ, इनमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के योगदानकर्ता एवं उनका योगदान
  • 19वीं एवं 20वीं शताब्दी में सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आन्दोलन
  • स्वातंत्र्योत्तर काल में राष्ट्रीय एकीकरण एवं पुनर्गठन

विश्व एवं भारत का भूगोल
विश्व का भूगोल :

  • प्रमुख भौतिक विशेषताएँ
  • पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय मुद्दे
  • वन्य जीव-जन्तु एवं जैव-विविधता
  • अन्तर्राष्ट्रीय जलमार्ग प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र

भारत का भूगोल :

  • प्रमुख भौतिक विशेषताएँ और मुख्य भू–भौतिक विभाजन
  • कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियाँ
  • खनिज-लोहा, मैंगनीज, कोयला, खनिज तेल और गैस, आणविक खनिज
  • प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक विकास
  • परिवहन – मुख्य परिवहन मार्ग
  • प्राकृतिक संसाधन
  • पर्यावरणीय समस्याएँ तथा पारिस्थितिकीय मुद्दे

राजस्थान का भूगोल

  • प्रमुख भौतिक विशेषताएँ और मुख्य भू–भौतिक विभाग
  • राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन
  • जलवायु, प्राकृतिक वनस्पति, वन, वन्य जीव-जन्तु एवं जैव-विविधता
  • प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ
  • खान एवं खनिज सम्पदाएँ
  • जनसंख्या
  • प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक विकास की सम्भावनाएँ

भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन प्रणाली

संवैधानिक विकास एवं भारतीय संविधान :

  • भारतीय शासन अधिनियम- 1919 एवं 1935, संविधान सभा, भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत, मौलिक कर्तव्य, संघीय ढाँचा, संवैधानिक संशोधन, आपातकालीन प्रावधान, जनहित याचिका और न्यायिक पुनरवलोकन।

भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन :

  • भारत राज्य की प्रकृति, भारत में लोकतंत्र, राज्यों का पुनर्गठन, गठबंधन सरकारें, राजनीतिक दल, राष्ट्रीय एकीकरण
  • संघीय एवं राज्य कार्यपालिका, संघीय एवं राज्य विधान मण्डल, न्यायपालिका
  • राष्ट्रपति, संसद, सर्वोच्च न्यायालय, निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, योजना आयोग,
  • राष्ट्रीय विकास परिषद्, मुख्य सतर्कता आयुक्त, मुख्य सूचना आयुक्त, लोकपाल एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
  • स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज

लोक नीति एवं अधिकार :

  • लोक कल्याणकारी राज्य के रूप में राष्ट्रीय लोकनीति
  • विभिन्न विधिक अधिकार एवं नागरिक अधिकार-पत्र

राजस्थान की राजनीतिकएवं प्रशासनिक व्यवस्था

  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, जिला प्रशासन, राज्य मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग 
  • लोक नीति, विधिक अधिकार एवं नागरिक अधिकार-पत्र
  • महिला एवं बाल अपराध संबंधी कानूनी प्रावधानों/नियमों की सामान्य जानकारी

अर्थशास्त्रीय अवधारणाएँ एवं भारतीय अर्थव्यवस्था

अर्थशास्त्र के मूलभूत सिद्धान्त :

  • बजट निर्माण, बैंकिंग, लोक-वित्त, राष्ट्रीय आय, संवृद्धि एवं विकास का आधारभूत ज्ञान
  • लेखांकन- अवधारणा, उपकरण एवं प्रशासन में उपयोग
  • स्टॉक एक्सचेंज एवं शेयर बाजार
  • राजकोषीय एवं मौद्रिक नीतियाँ
  • सब्सिडी, लोक वितरण प्रणाली
  • ई-कॉमर्स
  • मुद्रास्फीति- अवधारणा, प्रभाव एवं नियंत्रण तंत्र

आर्थिक विकास एवं आयोजन :

  • पंचवर्षीय योजना – लक्ष्य, रणनीति एवं उपलब्धियाँ
  • अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र :- कृषि, उद्योग, सेवा एवं व्यापार, वर्तमान स्थिति, मुद्दे एवं पहल
  • प्रमुख आर्थिक समस्याएँ एवं सरकार की पहल, आर्थिक सुधार एवं उदारीकरण

मानव संसाधन एवं आर्थिक विकास :

  • मानव विकास सूचकांक
  • गरीबी एवं बेरोजगारी अवधारणा, प्रकार, कारण, निदान एवं वर्तमान फ्लेगशिप योजनाएँ

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता :

  • कमजोर वर्गों के लिए प्रावधान

राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • अर्थव्यवस्था का वृहत् परिदृश्य
  • कृषि, उद्योग व सेवा क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे
  • संवृद्धि, विकास एवं आयोजना
  • आधारभूत संरचना एवं संसाधन
  • प्रमुख विकास परियोजनाएँ
  • कार्यक्रम एवं योजनाएँ-अनुसूचित जाति., अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों, निःशक्तजनों, निराश्रितों, महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनों, कृषकों एवं श्रमिकों के लिए राजकीय कल्याणकारी योजनाएँ

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

  • विज्ञान के सामान्य आधारभूत तत्त्व
  • इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्प्यूटर्स, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी
  • उपग्रह एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी
  • रक्षा-प्रौद्योगिकी
  • नैनो-प्रौद्योगिकी
  • मानव शरीर, आहार एवं पोषण, स्वास्थ्य देखभाल
  • पर्यावरणीय एवं पारिस्थिकीय परिवर्तन एवं इनके प्रभाव
  • जैव-विविधता, जैव-प्रौद्योगिकी एवं आनुवंशिकीय अभियांत्रिकी
  • राजस्थान के विशेष संदर्भ में कृषि विज्ञान, उद्यान-विज्ञान, वानिकी एवं पशुपालन
  • राजस्थान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास

तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता

  • तार्किक दक्षता (निगमनात्मक, आगमनात्मक, अपवर्तनात्मक):-
  • कथन एवं मान्यताएँ, कथन एवं तर्क, कथन एवं निष्कर्ष, कथन-कार्यवाही
  • विश्लेषणात्मक तर्कक्षमता

मानसिक योग्यता

  • संख्या श्रेणी, अक्षर श्रेणी, बेमेल छाँटना, कूटवाचन (कोडिंग-डीकोडिंग), संबंधों, आकृतियों एवं उनके उपविभाजन से जुड़ी समस्याएँ

आधारभूत संख्यात्मक दक्षता

  • गणितीय एवं सांख्यकीय विश्लेषण का प्रारम्भिक ज्ञान
  • संख्या से जुड़ी समस्याएँ व परिमाण का क्रम, अनुपात तथा समानुपात, प्रतिशत, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, आँकड़ों का विश्लेषण (सारणी, दण्ड-आरेख, रेखाचित्र, पाई-चार्ट)

समसामयिक घटनाएँ

  • राजस्थान राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की प्रमुख समसामयिक घटनाएँ एवं मुद्दे
  • वर्तमान में चर्चित व्यक्ति एवं स्थान
  • खेल एवं खेलकूद संबंधी गतिविधियाँ

राजस्थान डिप्टी जेलर भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती में अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी इसमें आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

राजस्थान डिप्टी जेलर भर्ती शैक्षणिक योग्यता

आरपीएससी डिप्टी जेलर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए।

राजस्थान डिप्टी जेलर भर्ती चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा फिजिकल परीक्षा साक्षात्कार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा इसमें चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल L-9 एवं ग्रेड पे 2800 रुपए के तहत वेतन दिया जाएगा।

राजस्थान डिप्टी जेलर भर्ती आवेदन प्रक्रिया

आरपीएससी डिप्टी जेलर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होगा जो उम्मीदवार डिप्टी जेलर पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन पूरा देख लेना है इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।

एसएसओ पोर्टल पर अपनी आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेना है इसके बाद आरपीएससी डिप्टी जेलर रिक्रूटमेंट आवेदन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करना है और आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं और अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

नमस्कार, मेरा नाम अजीतपाल हैं। मैंने हिंदी साहित्य से स्नातक किया है। मेरा शुरूवात से ही हिंदी विषय के प्रति लगाव होने के कारण मैंने हिंदी विषय के बारे में लेखन का कार्य आरभ किया। हाल फ़िलहाल में Pathatu एजुकेशन प्लेटफार्म के लिए लेखन का कार्य कर रहा हूँ।

Leave a Comment