Rajasthan Police SI Syllabus and Exam Pattern 2024 in Hindi Pdf Download

Rajasthan Police SI Syllabus and exam pattern 2024: नमस्कार आज हम राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2024 के पाठ्यकर्म और एग्जाम पैटर्न से जुडी सम्पूर्ण जानकारी लेकर आये है। इस जानकारी में आपको इस भर्ती परीक्षा के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से बताया गया है।

यदि आप भी इस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आपके लिए इससे सम्बंधित सम्पूर्ण योजना और पाठ्य सामग्री के साथ आज हम यह उपस्थित है। यहां निचे आपको राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक भर्ती 2024 के पाठ्यकर्म और एग्जाम पैटर्न के बारे में सभी बिन्दुओ पर विशेष बल देकर जानकारी उपलब्ध करवाई गयी है।

किसी भी परीक्षा की तैयारी शुरू करने का सबसे अछ्छा तरीका होता है, उसके सिलेबस एंड पैटर्न को अच्छे से समझ लेना और उसके बाद सिलेबस के अनुसार अपनी परीक्षा की रणनीति बनाकर तैयारी करना।

Rajasthan Police SI Exam Pattern 2024

प्रश्न-पत्रविषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमय
I.सामान्य हिन्दी1002002 घण्टे
II.सामान्य ज्ञान तथा सामान्य विज्ञान1002002 घण्टे

नोट :-

1. मूल्यांकन में ऋणात्मक अंकन किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

Rajasthan Police SI Syllabus 2024 in Hindi

Rajasthan Police SI Syllabus Paper 1

(सामान्य हिन्दी)

1.शब्द रचना
संधि एवं संधि विच्छेद, समास, उपसर्ग, प्रत्यय
2.शब्द प्रकार
i.   तत्सम, अर्द्ध तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशीii.  संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय (क्रिया विशेषण, संबंध सूचक, विस्मयबोधक, निपात)
3.शब्द ज्ञान
i. पर्यायवाची ii. विलोम शब्द iii. शब्द युग्मों का अर्थ भेद iv. वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द v. समश्रुत भिन्नार्थक शब्द vi. समानार्थी शब्दों का विवेक vii. उपयुक्त शब्द चयन viii. संबंधवाची शब्दावली
4.शब्द शुद्धि
शब्द शुद्धि
5.व्याकरणिक कोटियाँ
i. परसर्गii. लिंग iii. वचन iv. पुरुष v. काल vi. वृत्ति (Mood) vii. पक्ष (Aspect) viii. वाच्य (Voice)
6.वाक्य रचना
वाक्य रचना
7.वाक्य शुद्धि
वाक्य शुद्धि
8.विराम चिह्नों का प्रयोग
विराम चिह्नों का प्रयोग
9.मुहावरे/लोकोक्तियाँ
मुहावरे, लोकोक्तियाँ
10.पारिभाषिक शब्दावली
प्रशासनिक, विधिक (विशेषत:)

Rajasthan Police SI Syllabus 2024 Paper 2

सामान्य ज्ञान तथा सामान्य विज्ञान

राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्परा एवं विरासत

  • राजस्थान के इतिहास की महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रमुख राजवंश, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था। सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दे
  • स्वतंत्रता आन्दोलन, जनजागरण व राजनीतिक एकीकरण
  • स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएँ– किले एवं स्मारक
  • कलाएँ, चित्रकलाएँ और हस्तशिल्प
  • राजस्थानी साहित्य की महत्त्वपूर्ण कृतियाँ, क्षेत्रीय बोलियाँ
  • मेले, त्योहार, लोक संगीत एवं लोक नृत्य
  • राजस्थानी संस्कृति, परम्परा एवं विरासत
  • राजस्थान के धार्मिक आन्दोलन, संत एवं लोक देवता
  • महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थल
  • राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व

भारत का इतिहास
प्राचीनकाल एवं मध्यकाल :-

  • प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत के इतिहास की प्रमुख विशेषताएँ एवं महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ
  • कला, संस्कृति, साहित्य एवं स्थापत्य
  • प्रमुख राजवंश, उनकी प्रशासनिक सामाजिक व आर्थिक व्यवस्था। सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दे, प्रमुख आन्दोलन

आधुनिक काल :

  • आधुनिक भारत का इतिहास (18वीं शताब्दी के मध्य से वर्तमान तक)– प्रमुख घटनाएँ, व्यक्तित्व एवं मुद्दे
  • स्वतंत्रता संघर्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन- विभिन्न अवस्थाएँ, इनमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के योगदानकर्ता एवं उनका योगदान
  • 19वीं एवं 20वीं शताब्दी में सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आन्दोलन
  • स्वातंत्र्योत्तर काल में राष्ट्रीय एकीकरण एवं पुनर्गठन

विश्व एवं भारत का भूगोल
विश्व का भूगोल :

  • प्रमुख भौतिक विशेषताएँ
  • पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय मुद्दे
  • वन्य जीव-जन्तु एवं जैव-विविधता
  • अन्तर्राष्ट्रीय जलमार्ग प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र

भारत का भूगोल :

  • प्रमुख भौतिक विशेषताएँ और मुख्य भू–भौतिक विभाजन
  • कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियाँ
  • खनिज-लोहा, मैंगनीज, कोयला, खनिज तेल और गैस, आणविक खनिज
  • प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक विकास
  • परिवहन – मुख्य परिवहन मार्ग
  • प्राकृतिक संसाधन
  • पर्यावरणीय समस्याएँ तथा पारिस्थितिकीय मुद्दे

राजस्थान का भूगोल

  • प्रमुख भौतिक विशेषताएँ और मुख्य भू–भौतिक विभाग
  • राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन
  • जलवायु, प्राकृतिक वनस्पति, वन, वन्य जीव-जन्तु एवं जैव-विविधता
  • प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ
  • खान एवं खनिज सम्पदाएँ
  • जनसंख्या
  • प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक विकास की सम्भावनाएँ

भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन प्रणाली

संवैधानिक विकास एवं भारतीय संविधान :

  • भारतीय शासन अधिनियम- 1919 एवं 1935, संविधान सभा, भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत, मौलिक कर्तव्य, संघीय ढाँचा, संवैधानिक संशोधन, आपातकालीन प्रावधान, जनहित याचिका और न्यायिक पुनरवलोकन।

भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन :

  • भारत राज्य की प्रकृति, भारत में लोकतंत्र, राज्यों का पुनर्गठन, गठबंधन सरकारें, राजनीतिक दल, राष्ट्रीय एकीकरण
  • संघीय एवं राज्य कार्यपालिका, संघीय एवं राज्य विधान मण्डल, न्यायपालिका
  • राष्ट्रपति, संसद, सर्वोच्च न्यायालय, निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, योजना आयोग,
  • राष्ट्रीय विकास परिषद्, मुख्य सतर्कता आयुक्त, मुख्य सूचना आयुक्त, लोकपाल एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
  • स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज

लोक नीति एवं अधिकार :

  • लोक कल्याणकारी राज्य के रूप में राष्ट्रीय लोकनीति
  • विभिन्न विधिक अधिकार एवं नागरिक अधिकार-पत्र

राजस्थान की राजनीतिकएवं प्रशासनिक व्यवस्था

  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, जिला प्रशासन, राज्य मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग 
  • लोक नीति, विधिक अधिकार एवं नागरिक अधिकार-पत्र
  • महिला एवं बाल अपराध संबंधी कानूनी प्रावधानों/नियमों की सामान्य जानकारी

अर्थशास्त्रीय अवधारणाएँ एवं भारतीय अर्थव्यवस्था

अर्थशास्त्र के मूलभूत सिद्धान्त :

  • बजट निर्माण, बैंकिंग, लोक-वित्त, राष्ट्रीय आय, संवृद्धि एवं विकास का आधारभूत ज्ञान
  • लेखांकन- अवधारणा, उपकरण एवं प्रशासन में उपयोग
  • स्टॉक एक्सचेंज एवं शेयर बाजार
  • राजकोषीय एवं मौद्रिक नीतियाँ
  • सब्सिडी, लोक वितरण प्रणाली
  • ई-कॉमर्स
  • मुद्रास्फीति- अवधारणा, प्रभाव एवं नियंत्रण तंत्र

आर्थिक विकास एवं आयोजन :

  • पंचवर्षीय योजना – लक्ष्य, रणनीति एवं उपलब्धियाँ
  • अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र :- कृषि, उद्योग, सेवा एवं व्यापार, वर्तमान स्थिति, मुद्दे एवं पहल
  • प्रमुख आर्थिक समस्याएँ एवं सरकार की पहल, आर्थिक सुधार एवं उदारीकरण

मानव संसाधन एवं आर्थिक विकास :

  • मानव विकास सूचकांक
  • गरीबी एवं बेरोजगारी अवधारणा, प्रकार, कारण, निदान एवं वर्तमान फ्लेगशिप योजनाएँ

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता :

  • कमजोर वर्गों के लिए प्रावधान

राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • अर्थव्यवस्था का वृहत् परिदृश्य
  • कृषि, उद्योग व सेवा क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे
  • संवृद्धि, विकास एवं आयोजना
  • आधारभूत संरचना एवं संसाधन
  • प्रमुख विकास परियोजनाएँ
  • कार्यक्रम एवं योजनाएँ-अनुसूचित जाति., अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों, निःशक्तजनों, निराश्रितों, महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनों, कृषकों एवं श्रमिकों के लिए राजकीय कल्याणकारी योजनाएँ

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

  • विज्ञान के सामान्य आधारभूत तत्त्व
  • इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्प्यूटर्स, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी
  • उपग्रह एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी
  • रक्षा-प्रौद्योगिकी
  • नैनो-प्रौद्योगिकी
  • मानव शरीर, आहार एवं पोषण, स्वास्थ्य देखभाल
  • पर्यावरणीय एवं पारिस्थिकीय परिवर्तन एवं इनके प्रभाव
  • जैव-विविधता, जैव-प्रौद्योगिकी एवं आनुवंशिकीय अभियांत्रिकी
  • राजस्थान के विशेष संदर्भ में कृषि विज्ञान, उद्यान-विज्ञान, वानिकी एवं पशुपालन
  • राजस्थान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास

तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता

  • तार्किक दक्षता (निगमनात्मक, आगमनात्मक, अपवर्तनात्मक):-
  • कथन एवं मान्यताएँ, कथन एवं तर्क, कथन एवं निष्कर्ष, कथन-कार्यवाही
  • विश्लेषणात्मक तर्कक्षमता

मानसिक योग्यता

  • संख्या श्रेणी, अक्षर श्रेणी, बेमेल छाँटना, कूटवाचन (कोडिंग-डीकोडिंग), संबंधों, आकृतियों एवं उनके उपविभाजन से जुड़ी समस्याएँ

आधारभूत संख्यात्मक दक्षता

  • गणितीय एवं सांख्यकीय विश्लेषण का प्रारम्भिक ज्ञान
  • संख्या से जुड़ी समस्याएँ व परिमाण का क्रम, अनुपात तथा समानुपात, प्रतिशत, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, आँकड़ों का विश्लेषण (सारणी, दण्ड-आरेख, रेखाचित्र, पाई-चार्ट)

समसामयिक घटनाएँ

  • राजस्थान राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की प्रमुख समसामयिक घटनाएँ एवं मुद्दे
  • वर्तमान में चर्चित व्यक्ति एवं स्थान
  • खेल एवं खेलकूद संबंधी गतिविधियाँ

Rajasthan Police Sub Inspector Age Limit

इस भर्ती में अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी इसमें आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Rajasthan Police Sub Inspector Recruitment Educational Qualification

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2024 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए। राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए पात्रता मानदंड में एक आयु सीमा शामिल है जो कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए

Rajasthan Police Sub Inspector Selection Process

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा फिजिकल परीक्षा साक्षात्कार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा इसमें चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल L-11 एवं ग्रेड पे 4200 रुपए के तहत वेतन दिया जाएगा। यहां इस भर्ती में सामान्यता शुरुवाती वेतन 37,800 रुपए होता है।

Rajasthan Police Sub Inspector Application Process

यदि आप भी अन्य उमीदवारो के तरह इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होगा जो उम्मीदवार Rajasthan Police Sub Inspector पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन पूरा देख लेना है इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।

एसएसओ पोर्टल पर अपनी आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेना है इसके बाद Rajasthan Police Sub Inspector आवेदन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करना है और आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं और अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

RPSC से सम्बंधित अन्य भर्ती परीक्षाओं में पाठ्यक्रम

RPSC RAS Pre Syllabus 2024: राजस्थान RAS प्रीलिम्स नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी

RPSC Deputy Jailor Syllabus: राजस्थान डिप्टी जेलर भर्ती का सिलेबस जारी, यहां से देखे

Faq

राजस्थान में SI के लिए क्या योग्यता है?

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए पात्रता मानदंड में एक आयु सीमा शामिल है जो कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए

सब इंस्पेक्टर में कितने एग्जाम होते हैं?

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा पैटर्न 2024 के अनुसार, तीन राउंड होंगे: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षण (पीईटी/पीएसटी), और इंटरव्यू।

राजस्थान SI का पेपर कितने नंबर का होता है?

लिखित परीक्षा कुल 400 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं।

एसआई की सैलरी कितनी होती है राजस्थान में?

37,800 रुपए

निष्कर्ष

जो छात्र – छात्राएं राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती 2024 की तैयारी कर रहे है, तो आपको Rajasthan Police SI Syllabus 2024 In Hindi के बारे में जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है । हमारे इस प्लेटफार्म के माध्यम से Rajasthan Police SI Syllabus and Exam Pattern के बारे में विस्तार से बताया गया है। आशा करते है की यह जानकारी आपके लिए लाभदायक हो।

Recommended Books for Rajasthan Police SI 2024

जो अभियर्थी इस भर्ती की तैयारी के लिए उपयोगी पाठ्य सामग्री की खोज कर रहे है तो उनके लिए बेहद ही खास और सफल अध्यापको के माध्यम से यह बुक लिस्ट बनाई गयी है। जिसे आप निचे देख सकते है।

Book Name Author/Publisher
Sampoorn Hindi Vyaakran aur RachnaLucent
Rajasthan Police Sub InspectorSikhwaal
Rajasthan Saar SangrahNaath
Arihant General KnowledgeArihant

नमस्कार, मेरा नाम अजीतपाल हैं। मैंने हिंदी साहित्य से स्नातक किया है। मेरा शुरूवात से ही हिंदी विषय के प्रति लगाव होने के कारण मैंने हिंदी विषय के बारे में लेखन का कार्य आरभ किया। हाल फ़िलहाल में Pathatu एजुकेशन प्लेटफार्म के लिए लेखन का कार्य कर रहा हूँ।

Leave a Comment