दूरी और विस्थापन किसे कहते हैं? परिभाषा, सूत्र, विमा, अंतर क्या है

इस लेख में हम दूरी और विस्थापन (Distance and Displacement in hindi) के बारे में विस्तार पूर्वक जानेंगे। दूरी व विस्थापन से संबंधित विभिन्न टॉपिक व सवालों को समझेंगे। जैसे :- दूरी किसे कहते हैं? विस्थापन किसे कहते हैं? दूरी की परिभाषा, विस्थापन की परिभाषा क्या है। दूरी का सूत्र, विस्थापन का सूत्र, विमा दूरी व विस्थापन में अंतर इत्यादि के बारे में बताया गया है। (Duri aur visthapan kise kahate hain)

समान्यत दूरी और विस्थापन का अंतर के बारे में सभी को पूरी तरह ध्यान नहीं रहता, जिसकी वजह से दूरी और विस्थापन को एक ही राशि मान लिया जाता है जबकि यह दोनों अलग अलग है।

दूरी किसे कहते हैं ?

माना एक वस्तु A से B की ओर  C से होते हुवे गति करती है। पथ ACB की लंबाई वस्तु द्वारा तय की गई दूरी कहलाती है।

दूरी की परिभाषा क्या है?

Definition of Distance :-

"नियत समय अंतराल में, कण द्वारा तय की गई पथ की कुल लंबाई, दूरी कहलाती है।"
  • गतिशील वस्तु के लिए समय बढ़ने पर दूरी का मान सदैव बढ़ता है। दूरी को ओडोमीटर द्वारा मापा जाता है।

उदाहरण :-

राम अपने मित्र श्याम के घर जाता है। राम और श्याम के घर के बीच तय की गई लंबाई 50 मीटर है। अत राम और श्याम के घर के बीच की दूरी 50 मीटर है।

दूरी का SI मात्रक (Unit of Distance) :-

दूरी का मात्रक लंबाई का मात्रक ही इसे MKS पद्धति में मीटर से मापा जाता है।

विस्थापन किसे कहते हैं ?

किसी निर्देश बिंदु के सापेक्ष कण की अंतिम स्थिति व प्रारम्भिक स्थिति के अंतर को विस्थापन कहते है। यह सदिश राशि है।

जैसे :- वृताकार पथ के लिए यदि कोई वस्तु स्थिति A से गतिशील होकर पुन A पर आ जाए तो

दूरी = 2πr

विस्थापन = 0

विस्थापन की परिभाषा क्या है ?

Definition of Displacement in Hindi:-

“किसी निर्देश बिंदु के सापेक्ष वस्तु द्वारा निश्चित दिशा में तय की गई न्यूतनम दूरी को विस्थापन कहते हैं।”

विस्थापन का SI मात्रक(Unit of Displacement) :-

विस्थापन को SI पद्धति में मीटर से मापा जाता है। अत इसका मात्रक मीटर है।

दूरी और विस्थापन में अंतर (Difference between Distance and Displacement in hindi)

  • विस्थापन का परिमाण, दो स्थितियों के बीच न्यूनतम संभव दूरी के तुल्य होता है
    • दूरी > विस्थापन
  • गतिशील कण के लिए दूरी कभी ऋणात्मक अथवा शून्य नहीं हो सकती जबकि विस्थापन हो सकता है। शून्य विस्थापन का तात्पर्य है कि गतिशील वस्तु अपनी प्रारम्भिक स्थिति पर पुनः आ चुकी है।
    • अर्थात दूरी > 0 परंतु विस्थापन = अथवा < 0
  • गतिशील कण के लिए दूरी समय के साथ कभी घट नहीं सकता है जबकि विस्थापन समय के साथ घट सकता है। समय के विस्थापन घटने का तात्पर्य है कण प्रारम्भिक स्थिति की ओर गतिशील है।
  • दो बिंदुओं के मध्य गति के लिए विस्थापन अद्वितीय फलन होता है जबकि दूरी वास्तविक पथ पर निर्भर करती है तथा इसके अन्नत मान हो सकते हैं।
  • गतिशील वस्तु के लिए दूरी शून्य या ऋणात्मक नहीं हो सकती है लेकिन विस्थापन धनात्मक, ऋणात्मक या शून्य हो सकता है।

यह भी पढ़े :-

✓• गति किसे कहते हैं? परिभाषा

✓• न्यूटन के गति के नियम

दूरी व विस्थापन के उदाहरण (NCERT EXAMPLE) :-

प्रश्न. 1 :- एक पिंड 6 मीटर पूर्व की ओर चलता है तत्पश्चात 8 मीटर उतर की ओर। वस्तु द्वारा चली गयो दूरी व विस्थापन की गणना करो?

उतर :-

पिंड द्वारा तय की गई दूरी = 6+8 = 14 मीटर

दूरी और विस्थापन किसे कहते हैं? परिभाषा, सूत्र, विमा, अंतर क्या है
दूरी व विस्थापन

विस्थापन = √(6)2 + (8)2

= √100

= 10 मीटर

अन्य अध्ययन सामग्री

उपग्रह किसे कहते हैं? परिभाषा, प्रकार, संचार, उपयोग What is Satellite in hindi

केप्लर के नियम : ग्रहों की गति के केप्लर के नियम kepler’s laws of planetary motion in hindi pdf

महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

दूरी और विस्थापन किसे कहते हैं से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न यहां दिए गए है।

प्रश्न.1. विस्थापन क्या है व इसका मात्रक क्या है?

उतर :- विस्थापन का सी मात्रक मीटर है।

प्रश्न.2. विस्थापन और दूरी में क्या अंतर है?

उतर :- विस्थापन एक सदिश राशि है जबकि दूरी अदिश राशि है ।

आशा करते है कि आपको यह लेख दूरी और विस्थापन किसे कहते हैं? परिभाषा, सूत्र, विमा, अंतर क्या है आया होगा । यदि हां तो अपने मित्रो व साथियों के साथ शेयर जरुर करे।

नमस्कार मेरा नाम मानवेन्द्र है। मैं वर्तमान में Pathatu प्लेटफार्म पर लेखन और शिक्षण का कार्य करता हूँ। मैंने विज्ञान संकाय से स्नातक किया है और वर्तमान में राजस्थान यूनिवर्सिटी से भौतिक विज्ञान विषय में स्नात्तकोत्तर कर रहा हूँ। लेखन और शिक्षण में दिसलचस्पी होने कारण मैंने यहाँ कुछ जानकारी उपलब्ध करवाई हैं।