रूधिर स्कन्दन | रक्त का थक्का जमना (Blood Clotting)

नमस्कार आज हम जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण अध्याय में से एक रूधिर स्कन्दन,रक्त का थक्का जमना (Blood Clotting) के बारे में अध्ययन करेंगे। इस अध्ययन के दौरान हम यहां पर बहुत से टॉपिक के बारे में चर्चा करेंगे जो इस मुद्दे से जुड़े हुवे हैं।

रूधिर स्कन्दन (Blood Clotting)

इसे रूधिर का थक्का बनना कहते हैं। यह एक जटिल प्रक्रिया है जब किसी शरीर के भाग से करने पर रूधिर निकलता है।
तब रूधिर में उपस्थित प्लेटलेटस से स्त्रावित रासायनिक पदार्थ रूधिर के प्रोटीन से क्रिया करके प्रोथ्रोम्बोप्लास्टीन नामक पदार्थ में बदल जाती है।

(i) प्रोथ्रोम्बोप्लास्टीन + रूधिर का Ca++ , थ्रोम्बोप्लास्टीन बनता है।
(ii) निष्क्रिय प्रोथ्रोम्बीन (प्लाज्मा में प्रोटीन)सक्रिय थ्रोम्बीन
(iii) फाइब्रिनोजन (प्लाज्मा प्रोटीन)फाइब्रिन → बारीक व कोमल तन्तुओं का जाल बनाता है (अघुलनशील प्रोटीन)
(iv) फाइब्रिन + R.B.C. – रूधिर का थक्का

  • इस प्रोथ्रोम्बोप्लास्टीन से थ्रोम्बोप्लास्टीन बनता है।
  • यह थ्रोम्बोप्लास्टीन प्रोथ्रोम्बीन को सक्रिय थ्रोम्बीन में बदलता है।
  • यह थ्रोम्बीन फाइब्रिनोजन में अघुलनशील फाइब्रिन में बदल देता है।
  • ये अघुलनशील फाइब्रिन बारीक जालनुमा संरचना बनाते हैं जिससे प्लेटलेट्स उलझ जाती है एवं
    रक्त का बहना रूक जाता है एवं रूधिर का थक्का बन जाता है।
  • मानव रक्त में पाया जाने वाला हिपैरीन (एन्टीप्रोथ्रोम्बीन) रक्त को रक्त वाहिनियों में जमने से रोकता है
    अर्थात् तरल दशा में बनाये रखता है। रक्त बैंक में मानव रक्त को 30 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
  • बैंक में मानव रक्त को सोडियम नाइट्रेट व डेक्सट्रेट (घुलनशील कार्बोहाइड्रेट) के साथ मिलाकर 4°C पर रखते हैं।
  • रूधिर शरीर के ताप को एक सा (समान) बनाये रखता है।
  • सर्वप्रथम विलियम हार्वे और मारसैली मैलपीधी ने यह सिद्ध किया था कि मनुष्य में रक्त का परिसंचरण बन्द नलिकाओं में होता है।

अन्य अध्ययन सामग्री

जैव प्रौद्योगिकी क्या है? सिद्धांत एवं प्रक्रम,महत्व,उपयोग PDF Download In Hindi

मानव स्वास्थ्य एवं मानव रोग Human Health and Diseases

रेकॉम्बीनैंट डीएनए टेक्नोलॉजी क्या है? Recombinant DNA Technology In Hindi

नमस्कार मेरा नाम मानवेन्द्र है। मैं वर्तमान में Pathatu प्लेटफार्म पर लेखन और शिक्षण का कार्य करता हूँ। मैंने विज्ञान संकाय से स्नातक किया है और वर्तमान में राजस्थान यूनिवर्सिटी से भौतिक विज्ञान विषय में स्नात्तकोत्तर कर रहा हूँ। लेखन और शिक्षण में दिसलचस्पी होने कारण मैंने यहाँ कुछ जानकारी उपलब्ध करवाई हैं।